Home त्यौहार Karwa Chauth 2022 – 5 फूड्स जो आपके सरगी डाइट में जरूर...

Karwa Chauth 2022 – 5 फूड्स जो आपके सरगी डाइट में जरूर होने चाहिए, जानिए संपूर्ण ज्ञान !

भारत में त्योहार के सीजन शुरू हो चुके हैं। दशहरा खत्म होने के बाद करवा चौथ की तैयारी शुरू हो गई है। यह एक ऐसा त्यौहार है जिसमें विवाहित औरते अपने पति के लंबी उम्र और समृद्धि के लिए व्रत रखती हैं। यह व्रत सूर्योदय से लेकर चंद्रदय तक रखा जाता है। इस व्रत में महिलाएं कुछ भी खाती पीती नही है। कार्तिक के हिंदू लूनी सौर कलैंडर महीने में पूर्णिमा के बाद चौथे दिन को करवा चौथ त्यौहार मनाया जाता है। इस साल 13 अक्टूबर को रविवार के दिन करवा चौथ का त्यौहार मनाया जाएगा।

Best Karwa Chauth Captions for Instagram, FB in Hindi | इंस्टग्राम, फेसबुक के लिए बेस्ट करवा चौथ कैप्शन हिंदी में

karwa Chauth 2021 5 Foods for Sargi, Karwa Chauth, Karwa Chauth 2021, Karwa Chauth fasting, Karwa Chauth importance, 5 फूड्स जो आपके सरगी डाइट में जरूर होने चाहिए

karwa Chauth 2022 5 Foods for Sargi

करवा चौथ के दिन सूर्योदय से पहले सास द्वारा बहू को सरगी भोजन दीया जाता है। आज हम आपको बताने वाले हैं कि सरगी भोजन में क्या क्या व्यंजन होना जरूरी है।

1. फेनी:- ये पंजाबी परिवारों में एक पारंपरिक भोजन है। फेनी कैल्शियम का अच्छा स्रोत है और ऊर्जा से भरपूर है। गाड़े दूध में भुनी हुई फेनी डाली जाती है। उबाल आने पर इसमें भीगी हुई केसर डाली जाती है। चीनी और सूखे हुए ड्राई फ्रूट डाले जाते हैं। इसके बाद 2 मिनट तक
उबाले और फेनी तैयार है।

2. आलू पराठा:- गेहूं के आटे में थोड़ा सा तेल लगा कर नरम आटा गूंधने के बाद आलू के परांठे बनाए जाते हैं। उबले हुए आलू में नमक काली मिर्च और दूसरे मसाले मिलाये जाते हैं। इस पराठे को तवे पर गरम आच पर बनाया जाता है।

3. ड्राई फ्रूट के लड्डू:- व्रत शुरू करने से पहले लड्डू खाना शुभ माना जाता है। बादाम किशमिश काजू पिस्ता और अन्य ड्राई फ्रूट को मिलाकर लड्डू बनाए जाते हैं। चीनी और नारियल पाउडर मिलाकर गोल गोल लड्डू बनाये।

4. मठरी:- मैदे और नमक से बनी मठरी सुबह के समय की एक अच्छी स्नैक है। मैदे में घी नमक बेकिंग पाउडर और गुनगुने पानी मिलाकर आटा गूंद लीजिए। आटे की छोटी-छोटी लोई लेकर उसको बेल दीजिए। डीप फ्राई स्वादिष्ट मठरी तैयार है।

5. फिरनी:- काफी सारे परिवार में फिरनी एक पारंपरिक व्यंजन होता है। दूध में चावल का आटा डालकर फिरनी बनाई जाती है। इसके बाद इसे धीरे-धीरे आच पर पकाया जाता है। थोड़ी देर बाद इसमें चीनी और ड्राई फ्रूट मिलाए जाते हैं। इसे मिट्टी के बर्तन में परोसा जाता है।

30+ Karwa Chauth Mehndi Designs: करवा चौथ मेहंदी डिजाइन Image, Video

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here