Home मनोरंजन #YRKKH Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 05th August 2019 Written Updates! वेदिका...

#YRKKH Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 05th August 2019 Written Updates! वेदिका ने तोड़ी कार्तिक से शादी

#YRKKH Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 05th August 2019 Written Updates! वेदिका ने तोड़ी कार्तिक से शादी :- स्टार प्लस के रियलिटी शो ये रिश्ता क्या कहलाता है आजकल बड़ा इंस्ट्रस्टिंग बना हुआ है। अब इस शो में नायरा और आदित्य के बीच भागमभाग देखने को मिलेगी। शो के एपिसोड में दिखाया जाएगा की आदित्य मंदिर में नायरा को देख लेता है और यह बात कार्तिक बताता है। लेकिन कार्तिक आदित्य को डांटता है और घर चले जाता है लेकिन वह कार्तिक की बात को सोचा रहा होता है। उधर नायरा को ऐसा लगता है कोई उसका पीछा कर रहा है, इसके बाद वह ध्यान से चलने लगती है।

वही गोयनका हाउस में मेहंदी की तैयारी चल रही होती है। जहा गायु वंश को लेकर परेशान रहती है। वह मन में सोचती है की उसे वेदिका से कोई परेशानी नहीं है लेकिन बस वंश को उसका हक मिल जाए। घर में दादी भी शादी और मेहंदी की तैयारियों को लेकर चिंतित रहती है। वह कहती है की मेरे किट्टू की शादी है कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए।

Yeh Rishta Kya Kehalata Hai Written Updates

दूसरी तरफ आदित्य नायरा को देख लेता है और उसका वीडियो बनाने लगता है। नायरा जिस टैक्सी में बैठने वाली होती है उसका ड्राइवर आदित्य को वीडियो बनाते देख लेता है और उसका पीछा करता है, नायरा भी उसे देखकर आदित्य के पीछे भागती है और कहती है कि प्लीज रुक जाओ ऐसा मत करो।

वेदिका भगवान से प्रार्थना करती है की हमारे रिश्ते में सब ठीक हो। वेदिका अपने मन में कार्तिक को आई लव यू कहती है। सुरेखा चाची लव-कुश के पास से लौट आती हैं, और वेदिका को देखकर बहुत खुश होती हैं। मां आकर वेदिका से रेडी होने को कहती हैं।

कार्तिक अपने मन में आदित्य की कही गई बात को सोच रहा होता है, कार्तिक मन में सोचता है की क्या सच में नायरा जिन्दा है। दूसरी तरफ नायरा आदित्य के पीछे भागती है। रास्ते में नायरा क्रिकेट खेल रहे लोगों की गेंद से आदित्य को मारती है। गेंद लगने पर आदित्य गिर जाता है उसका फोन जमीन पर गिर जाता है। नायरा इससे पहले फोन उठाती आदित्य ने खुद वो फोन उठा लिया और भाग गया। नायरा फिर से उसके पीछे पीछे भाग रही है। आदित्य अपनी गाड़ी में बैठ जाता है, नायरा ऑटो से उसका पीछा करती है। रेड लाइट पर वो आदित्य से रिक्वेस्ट भी करती है कि वो ये वीडियो गोयनका हाउस ना लेकर जाए। लेकिन आदित्य उसकी बात नहीं मानता है।

आदित्य की बातें सुनकर कार्तिक परेशान हो जाएगा। वो अपने अंधेरे वाले कमरे में जाकर नायरा को याद करता है और उससे सवाल पूछता है कि क्या वो उसे माफ कर पाएगी? वहां वेदिका आ जाएगी जिसे देखकर कार्तिक चौंक जाएगा। इसके बाद वेदिका इतनी हर्ट हो जाती है उसे लगता है कि वो कार्तिक से शादी करके गलती कर रही है। वो शादी तोड़ने की बात कहती है और अपनी मेहंदी पानी से धुल देती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here