Home मनोरंजन Honey Singh Documentary: हनी सिंह ने जन्मदिन पर फैंस को दिया तोहफा,...

Honey Singh Documentary: हनी सिंह ने जन्मदिन पर फैंस को दिया तोहफा, नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी हनी सिंह की डॉक्यूमेंट्री

नमस्कार दोस्तों, आज हम बात करने वाले हैं मशहूर सिंगर और रैपर हनी सिंह की डॉक्यूमेंट्री (Honey Singh Documentary) के बारे में, जी हां दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दे कि हनी सिंह अपना 40 वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर यो यो हनी सिंह ने अपने फैंस को एक तोहफा दे दिया है। आपको बता दे की हनी सिंह के जीवन पर डॉक्यूमेंट्री बनाई जा रही है, जिसे मशहूर ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर लांच किया जाएगा। हनी सिंह के लाइफ पर बन रही डॉक्यूमेंट्री का एक टीचर हनी सिंह ने अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिसे देखने के बाद उनके फैंस फूले नहीं समा रहे। तो चलिए खबर को विस्तार में पढ़ते है।

Kota Student Suicide News | राजस्थान कोटा में NEET की तैयारी कर रही छात्रा ने की आत्महत्या, 2 महीनों में 5 छात्रों ने आत्महत्या की!

Honey Singh gave a gift to fans on his 40th birthday, Honey Singh documentary will be released on Netflix | हनी सिंह ने Birthday पर फैंस को दिया बड़ा तोहफा, Netflix पर रिलीज होगी हनी सिंह की डॉक्यूमेंट्री

Honey Singh Documentary

हनी सिंह और नेटफ्लिक्स के ऑफिशल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक जॉइंट पोस्ट शेयर किया गया है। शेयर किए गए टीचर में देखा जा सकता है कि हनी सिंह स्टेज पर परफॉर्म कर रहे हैं, और ऑडियंस उन्हें चीयर कर रही हैं। हनी सिंह कहते हैं, ‘ये जो मेरी जिंदगी ऊपर वाले ने बनाई है और इसमें जो गहराई है। जिसने मुझे आज खुद की याद दिलाई है। कुछ यही बातें मैंने बताई है। गुल्लक तोड़ दी मैंने अपनी, आदत छोड़ दी मैंने अपनी, मत बोलना अब हनी बीमार है मेरी डॉक्यूमेंट्री (Honey Singh Documentary) तैयार है’

हनी सिंह ने Birthday पर फैंस को दिया बड़ा तोहफा, Netflix पर रिलीज होगी हनी सिंह की डॉक्यूमेंट्री

आपकी जानकारी के लिए बता दे की मशहूर सिंगर और रैपर हनी सिंह के जीवन पर बन रही डॉक्युमेंट्री (Honey Singh Documentary) को मोजेज सिंह ने डायरेक्ट कर रहे है, और इसके प्रोड्यूसर कोई कोई और नहीं बल्कि ऑस्कर अवॉर्ड विनर गुनीत मोंगा है। बता दे की इस डॉक्यूमेंट्री में हनी सिंह की जर्नी को दिखाया जाएगा, कैसे वह देश से सबसे बड़े रैपर बने, कैसे बीमार होने के बाद वह इस इंडस्ट्री से दूर हो गए, और उनके जीवन में कौन-कौन सी दिक्कतें आई और उन्होंने उसे कैसे ठिक किया ?

हनी सिंह ने दिए कई सुपरहिट गाने

आपकी जानकारी के लिए बता दे की हनी सिंह का असली नाम हिरदेश सिंह है। उन्होंने पहली बार साल 2003 में पंजाबी रैपर के रूप में म्यूजिक इंडस्ट्री में धमाल मचा दिया था, ‘ब्राउन रंग’, ‘देसी कलाकार’, ‘ब्लू आईस’ जैसे ऑल टाइम हिट सॉन्ग देकर, अपनी एक अलग पहचान बनाई। यह नहीं बॉलीवुड इंडस्ट्री की कई फिल्मों में उन्होंने अपने गाने दिए। हनी सिंह ने अपने करियर में काफी तेजी से सफलता हासिल की लेकिन साल 2015 के बाद वह अचानक इस इंडस्ट्री से गायब हो गए, जिसके बाद कई अफवाह भी सामने आई। विश्व भर में उनके लाखों करोड़ों फैंस मौजूद है जो उनकी डॉक्यूमेंट्री  (Honey Singh Documentary) की खबर सुनकर बेहद खुश है, और वह रिलीज डेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मनोरंजन जगत से जुड़ी हुई ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ जुड़े रहे।

Shahid Kapoor Farzi Series Actor Sameer Khakhar Death | शाहिद कपूर की फर्जी वेब सीरीज में काम करने वाले एक्टर समीर खाखर का निधन!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here