Home मनोरंजन Yo Yo Honey Singh Birthday: हनी सिंह इन पांच गानों की...

Yo Yo Honey Singh Birthday: हनी सिंह इन पांच गानों की वजह से हुए मशहूर, क्या आपने सुने है या गाने ?

हेलो दोस्तों नमस्कार, आपको बता दें कि आज मशहूर पंजाबी रैपर यो यो हनी सिंह का 38वा जन्मदिन है। हनी सिंह का जन्म 15 मार्च 1983 को पंजाब के होशियारपुर में हुआ था। हनी सिंह का असली नाम Hirdesh Singh है। आज इस आर्टिकल में हम बात करने वाले हैं हनी सिंह के पांच लोकप्रिय गाने जिनकी वजह से पुराने लोकप्रियता हासिल करें और लोगों के बीच पॉपुलर हुए। बॉलीवुड के गायक और रैपर यो यो हनी सिंह ने  अपने गाने के तान पर लोगों को थिरकने के लिए मजबूर किया है। हनी सिंह ने कई सुपरहिट गाने दिए है, और भारत में सिंगिंग और रैपिंग इंडस्ट्री में अलग नाम कमाया है। आज देश का बच्चा-बच्चा हनी सिंह को जानता है, जिसके पीछे उनके पॉपुलर हिट सॉन्ग है।

Yo-Yo Honey Singh Birthday, Honey Singh is famous because of these five songs, have you heard or songs?, हनी सिंह इन पांच गानों की वजह से हुए मशहूर, क्या आपने सुने है या गाने ?

Yo Yo Honey Singh Birthday

यो यो हनी सिंह बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों में भी अपने गाने दे चुके हैं, हनी सिंग एक ऐसे पंजाबी सिंगर हैं जिन्होंने पंजाबी गानों को बॉलीवुड इंडस्ट्री में मशहूर क्या है। लेकिन आज हम केवल पांच गानों के बारे में बात करने वाले हैं, जिनकी वजह से हनी सिंह को सबसे अधिक लोकप्रियता हासिल हुई है। तो चली बिना किसी देरी के शुरू करते हैं और जानते हैं उन पांच गानों के बारे में।

ब्लू आईज

यो यो हनी सिंह का ब्लू आइज गाना साल 2013 में रिलीज किया गया था, जिसे उस साल का ब्लॉकबस्टर गाना घोषित किया गया था। देश की जनता को ब्लू आईज सोंग बहुत पसंद आया था, और इस गाने ने लोगों को थिरकने पर मजबूर कर दिया था। इस गाने में हनी सिंह ने ना केवल रैपिंग की बल्कि सफेद कलर की लेंबोर्गिनी के साथ बेहतरीन डांस भी किया, और हनी सिंह के डांस स्टेप को काफी पसंद किया गया और लोगो ने उसे फॉलो भी किया।

डोप शोप

यो यो हनी सिंह का डॉग शॉप सॉन्ग साल 2011 में लॉन्च किया गया था, जिसमें हरि सिंह के साथ गायक दीप मनी थे। आपको बता दें कि यह गाना इंटरनेशनल विलेजर एल्बम का था, इस गाने को आज भी पार्टियों में डीजे पर चलाया जाता है और लोगों को यह गाना आज भी बेहद पसंद है। जब जब यह गाना चलता है लोग इस गाने पर डांस करने के लिए मजबूर हो जाते हैं।

ब्रेकअप पार्टी

हनी सिंह के ब्रेकअप पार्टी सॉन्ग को साल 2019 में लॉन्च किया गया था, यह गाना जबरदस्त हैl यह पार्टी एंथम होने के अलावा यह यूथ में बहुत ज्यादा लोकप्रिय हैं, इस गाने को काफी लोग आज भी सुनना बेहद पसंद करते हैं।

अंग्रेजी बीट दे

हनी सिंह और गिप्पी ग्रेवाल के अंग्रेजी बीट सॉन्ग को साल 2012 में लॉन्च किया गया था, इस गाने की स्टोरी और अनोखा डांस लोगों को काफी पसंद आया था। यह गाना आज भी पार्टी और शादियों में सुनने को मिल जाता है।

यार बथेरे

ब्वॉय नेक्स्ट डोर एल्बम को साल 2012 में लांच किया गया था जिसका एक गाना यार बाथेरे भी था, इस गाने को काफी पसंद किया गया था और इस गाने को अल्फाज और यो यो हनी सिंह ने मिलकर बनाया है।

इन कानों के अलावा हनी सिंह ने कई सुपरहिट गाने दिए, जिनके चलते उनकी लोकप्रियता दिन प्रतिदिन बढ़ती चली जा रही है। और आज भी हनी सिंह एक से बढ़कर एक गाने बॉलीवुड इंडस्ट्री को दे रहे हैं। अगर आप भी हनी सिंह के जन्मदिन पर जन्मदिन की शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो आप नीचे दी गई जन्मदिन शायरी का इस्तेमाल कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here