Home मनोरंजन Yeh Rishtey Hain Pyaar Ke 10th July 2019 Written Updates! मिष्टी ने...

Yeh Rishtey Hain Pyaar Ke 10th July 2019 Written Updates! मिष्टी ने बचाई अबीर की जान

Yeh Rishtey Hain Pyaar Ke 10th July 2019 Written Updates! मिष्टी ने बचाई अबीर की जान :- स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले सीरियल ‘ये रिश्ते है प्यार के’ एपिसोड में दिखाया गया की तूफान की वजह से अबीर का एक्सीडेंट हो जाता है। वही मिष्टी तूफान में अबीर को ढूंढने लगती है। अबीर के खोने के बारे में पता चलने पर कुणाल भी अबीर को ढूंढने के लिए निकल जाता है। कुणाल की मौसी उसे बोलती है तुम मिष्टी से बात कर लो, अबीर जल्द ही मिल जाएगा। कुणाल मिष्टी से बात नहीं करना चाहता लेकिन अपने भाई के लिए वह मिष्टी से बात करने के लिए मजबूर हो जाता है।

कुणाल पहले कुहु को कॉल करता है और फिर मिष्टी को कॉन्फ्रेंस पर लेकर अबीर के बारे में पता करता है। लेकिन जब वह इसमें कामयाब नहीं होता तो फिर कुणाल मिष्टी को डायरेक्ट कॉल करता है लेकिन मिष्टी कुणाल का फोन नहीं उठाती। अबीर की कार का एक्सीडेंट हुआ होता है और अबीर को काफी चोट आई होती है। मिष्टी अबीर को कार से बाहर निकालने की कोशिश करती है। तभी अबीर की कार में ब्लास्ट हो जाता है। लेकिन इससे पहले अबीर को मिष्टी कार से बाहर निकालने में कामयाब हो जाती है और हॉस्पिटल ले जाती है।

Yeh Rishtey Hain Pyaar Ke Written Updates

मिष्टी अबीर के साथ पूरी रात होती है। सुबह कुहु कुणाल को फोन करक्के मिष्टी के रातभर घर से बाहर होने की खबर देती है। कुणाल अपने भाई अबीर की हालत के लिए पूछता है तो कुहु बोलती है की अबीर को हॉस्पिटल मिष्टी एकर गई होगी। वहीं कुणाल से उसकी मां मिनाक्षी बोलती है क्या अबीर को मिष्टी ही हॉस्पीटल लेकर गई हैं. मीनाक्षी और कुणाल मिष्टी को बिलकुल पसंद नहीं करते हैं. कुणाल नहीं चाहता है कि उसका भाई मिष्टी के प्यार में पड़े इसलिए वह मिष्टी को सजा देने के लिए उसकी बहन के साथ प्यार का गेम खेल रहा हैं।

ये रिश्ते है प्यार के उपदटेस

आज रात को आने वाले एपिसोड में देखेंगे की कुणाल अपने भाई अबीर को कहता है की अगर घरवाले मेरे और कुहु की शादी के लिए नहीं माने तो वह भाग जाएँगे।

ये रिश्ते है प्यार के’ अगले एपिसोड की जानकारी के लिए बने हमारे साथ। मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए हमे फॉलो करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here