Home मनोरंजन Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 2nd July 2019 Written Updates! नाइरा निचे...

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 2nd July 2019 Written Updates! नाइरा निचे गिरी

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 2nd July 2019 Written Updates! नाइरा निचे गिरी :-स्टार प्लस के सबसे पॉपुलर रियलिटी शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में नायरा और लिसा रॉयल एक्सिबिशन हॉल में अपना स्टॉल लगा रही होती है, जहां वेदिका भी मौजूद होती है। नायरा लीजा से कायरव को स्कूल भेजने के लिए बात करती है। एक्सिबिशन हॉल की साज-सजावट देखकर नायरा कार्तिक के के साथ बिताए गए पल को सोचने लगती है। लेकिन उसके फिर काम याद आ जाता है और फिर वह काम करने लगती है। कसौटी जिंदगी की 2 Written Updates

इसके बाद कार्तिक एक्सिबिशन हॉल में आता है और वेदिका की स्टॉल लगाने में मदद करने लगता है। फिर बाद में कार्तिक काय्रव की माँ से मिलने का निर्णय लेता है जो नाराज काल रही होती है। फिर सुहासिनी भी एक्सिबिशन भी आ जाती है। उसके पीछे एक व्यक्ति भी एक्सिबिशन हॉल में आ जाता है जिसका इरादा ठीक नहीं होता।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written Updates

एक्सिबिशन हॉल में होने वाल कार्यक्रम नायरा और कार्तिक को उनके पुराने समय की याद दिला देता है। ऐसी दौरान वेदिका आ जाती है और कार्तिक को एक डोनट देती है जो उसने पास के स्टॉल से ख़रीदा होता है। वेदिका कार्तिक को बताती है की उसने यह टीना केक्स से लिया है। जब वह इस कपकेक को खाता है तो उसे नायरा के द्वारा बनाए गए कपकेक की याद आ जाती है। फिर वह नायरा के स्टॉल पर जाता है, जहाँ वह लीजा को देखता है।

इस दौरान कार्तिक गलती से टैरो कार्ड राइडर से टकरा जाता है, जो उसे बताता है की जिस चीज की वह तलाश कर रहा है वह उसके जीवन में आ चुकी है। यह सुनकर कार्तिक ख्यालों में पहुँच जाता है और कहता है की वह नायरा को कभी नहीं भूल सकता। यह बात सुहासिनी सुन लेती है। वह उसे वर्तमान में जीने की बात कहती है। कार्तिक सुहासिनी से कहता है कि वह नायरा को नहीं भूल सकता है। वह सुहासिनी को यह भी बताता है कि वह वेदिका को नायरा की जगह नहीं दे पाएगा।

वेदिका यह बातें सुनकर नाराज हो जाती है। इसके बाद कार्तिक वेदिका के पीछे जाता है। जबकि सुहासिनी कायरव से टकरा जाती है, जो अपने स्कूल से एक्सिबिशन में पहुंचा था। सुहासिनी को तब झटका लगता है, जब कायरव कहता है कि वह उसको किडनैप करने का प्लान बना रही थी। कायरव सुहासिनी को बच्चा-चोर कहता है। सुहासिनी कायरव की बात सुनकर शर्मिंदा हो जाती है, क्योंकि आसपास बहुत से लोग जमा हो जाते हैं।

नाइरा निचे गिरी

वह सभी को यह समझाने की कोशिश करती है कि बच्चा झूठ बोल रहा था और वह कोई किडनैपर नहीं है। कैरव लोगों से सुहासिनी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस को फोन करने के लिए कहता है। इस बीच, वेदिका कार्तिक से कहती है कि वह उसे पसंद करती है। कार्तिक और वेदिका पास से गुजर रहे होते हैं, तभी सुहासिनी उन्हें अपने बचाव के लिए बुलाती है। दोनों इस मजाक पर हंसते हैं और कार्तिक सुहासिनी को गले लगा लेता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here