Home मनोरंजन Watch Har Ghar Tiranga Anthem Video Out for Azadi Ka Amrit Mahotsav...

Watch Har Ghar Tiranga Anthem Video Out for Azadi Ka Amrit Mahotsav | रिलीज हुआ ‘हर घर तिरंगा’ एंथम, वीडियो में दिखे यह कलाकार!

जय हिंद दोस्तों, आजादी के 75 साल पूरे होने पर पूरे  हिंदुस्तान में धूमधाम के साथ ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ मनाया जा रहा है।  इस वर्ष भारत सरकार द्वारा ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम शुरू किया गया है, जो की इन दिनों काफी चर्चाओं में है भारत के लोग इसमें बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं और लोग अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे कि फेसबुक, व्हाट्सएप, टि्वटर, इंस्टाग्राम इत्यादि की DP पर तिरंगा लगा रहे हैं, और अपना संयोग हर घर तिरंगा मुहिम में दे रहे है। इसी संदर्भ में गुरुवार को संस्कृति मंत्रालय ने अमिताभ बच्चन, कपिल देव, विराट कोहली, अनुपम खेर सहित प्रसिद्ध हस्तियों की विशेषता वाला ‘हर घर तिरंगा’ एंथम वीडियो शेयर किया है, इस गाने में बॉलीवुड इंडस्ट्री, साउथ इंडस्ट्री और अन्य इंडस्ट्री के लोगों को वीडियो में दिखाया गया है, जो बेहद ही रोचक है, जैसा की आप वीडियो में भी देख सकते है।

Har Ghar Tiranga DP Image, Photos, Pics for Social Media | तिरंगे वाली डीपी लगा कर हर घर तिरंगा अभियान का समर्थन करे!

Watch Har Ghar Tiranga Anthem Video Out for Azadi Ka Amrit Mahotsav, Har Ghar Tiranga Song Video Viral on Social Media, Har Ghar Tiranga Whatsapp Status Video Launch
Har Ghar Tiranga Anthem Video

Watch Har Ghar Tiranga Anthem Video Out for Azadi Ka Amrit Mahotsav

मंत्रालय ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंड में वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा, “हर घर तिरंगा … घर-घर तिरंगा … हमारे तिरंगे को इस मधुर सलामी के साथ मनाएं, हमारे सामूहिक गौरव और एकता के प्रतीक के रूप में हमारे राष्ट्र ने स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे किए। #HarGharTiranga #AmritMahotsav।”

रिलीज हुआ ‘हर घर तिरंगा’ एंथम, वीडियो में दिखे यह कलाकार!

हर घर तिरंगा गाने की वीडियो में भारत की विविधता के साथ-साथ ताकत और देश के प्रति प्रेम की भावना को काफी अच्छे से दिखाया गया है। इस बेहतरीन गाने को बॉलीवुड इंडस्ट्री के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपनी आवाज दी है, इसके अलावा मशहूर बॉलीवुड सिंगर आशा भोसले और सोनू निगम ने भी आवाज दी है।

हर घर तिरंगा वीडियो के अंत में हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिखाया गया है जो बच्चों के साथ दिखाई दे रहे हैं। अगर आपको नहीं मालूम तो आपकी जानकारी बता दे कि हर घर तिरंगा इस मुहिम को लोगों के मन में देशभक्ति की भावना को जगाने के लिए शुरू किया गया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने पसंदीदा कार्यक्रम ‘मन की बात’ में देश के सभी नागरिकों से आह्वान किया कि वे 2 अगस्त से 15 अगस्त तक अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर या अपनी सोशल मीडिया पर तिरंगे की डीपी लगाए। आपको हर घर तिरंगा वीडियो पसंद आई है तो कमेंट करके जरूर बताएं। देश दुनिया से जुड़ी ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहे

Har Ghar Tiranga Shayari, Quotes, Status, Caption in Hindi | हर घर तिरंगा शायरी स्टेटस कोट्स कैप्शन हिंदी में

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here