Home मनोरंजन रिलीज़ हुआ ‘द जोया फैक्टर’ फिल्म का नया पोस्टर मूवी रिलीज़ डेट...

रिलीज़ हुआ ‘द जोया फैक्टर’ फिल्म का नया पोस्टर मूवी रिलीज़ डेट कन्फर्म

रिलीज़ हुआ ‘द जोया फैक्टर’ फिल्म का नया पोस्टर मूवी रिलीज़ डेट कन्फर्म :- बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर इन दिनों ‘कान फिल्म फेस्टिवल’ में अपने खूबसूरत लुक की वजह से सुर्खियां बटोर रही है| इसी बीच सोनम की आने वाली फिल्म ‘द जोया फैक्टर’ का पोस्टर जारी हो गया है| इस पोस्टर ने अपने रिलीज़ के साथ ही वायरल हो गया है| फिल्म के पोस्टर के रिलीज़ के साथ ही मूवी की रिलीज़ डेट को लेकर सस्पेंस भी खत्म हो गया है|

द जोया फैक्टर न्यू पोस्टर

बीते दो पहले सोनम कपूर अचानक से चर्चा का विषय बन गई थी, जिसकी वजह थी उनका सोशल मीडिया पर अपने नाम में बदलाव करना| सोनम के अहूजा ने अपना नाम जोया सिंह सोलंकी लिखकर सभी को हैरान कर दिया था| जो एक फिल्म का हिस्सा है, अब इस फिल्म के पोस्टर के रिलीज़ के साथ ही यह जवाब भी मिल गया की सोनम ने अपना बदलकर जोया सिंह सोलंकी क्यों किया| अब दर्शकों को इस किरदार का सिनेमाघरों में इंतजार है| सोनम कपूर की अपकमिंग मूवी ‘द जोया फैक्टर’ पोस्टर और रिलीज़ डेट सामने आ गई है|


फिल्म के पोस्टर की बात की जाए तो इसमें सोनम और दलकीर एक स्टेडियम में खड़े दिख रहे है जो एक दूसरे को निहार रहे है| इन दोनों ने डेनिम शर्त पहनी हुई है| इस फिल्म में इनके अलावा संजय कपूर भी नजर आएँगे| फिल्म के निर्माता ने मूवी के पोस्टर के रिलीज़ करने के साथ ही यह साफ कर दिया की फिल्म सिनेमाघरों में 20 सितंबर को रिलीज़ होगी|

बता दें कि ‘द जोया फैक्टर’ की कहानी की लेखिका अनुजा चौहान के एक फिक्शन पर आधारित है| यह एक राजपूत लड़की की कहानी है, जिसका नाम जोया है. हिंदू लड़की के मुस्लिम नाम वाली यह कहानी कॉमेडी, इमोशन और रोमांस से भरपूर है|

सोनम कपूर कुछ समय पहले ही ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ नजर आई थी| इस फिल्म के जरिए उन्होंने अपने पिता अनिल कपूर के साथ पहली बार स्क्रीन शेयर की थी| इस फिल्म में इनके अलावा राजकुमार राव और जूही चावला भी मुख्य रोल में थे| इस फिल्म का कंटेंट ने काफी सुर्खियां बटोरी लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म कुछ ज्यादा अच्छा नहीं कमा सकी|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here