Home मनोरंजन धोनी के जीवन की ये दुखद घटना, आपका भी दिल मायूस कर...

धोनी के जीवन की ये दुखद घटना, आपका भी दिल मायूस कर देगी

धोनी के जीवन की ये दुखद घटना, आपका भी दिल मायूस कर देगीफिल्म एम् एस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी बीते शुक्रवार को सिनेमा घरों में रिलीज़ हुई है। अब तक इस फिल्म ने बहुत ही अच्छा प्रदर्शन किया है , और लगातार कमाई के रिकॉर्ड तोड़ रही है। इस पिक्चर में महेंद्र सिंह धोनी के जीवन की कुछ अनकही बातें बताई गयी हैं और साथ ही साथ उनके जीवन के संघर्ष के बारे में ही बताया गया है।

613551091

धोनी का एक बहुत ही मसंदीदा शॉट है, जिसका नाम ‘ हेलीकाप्टर शॉट ‘ है। हालाकी ये सिर्फ धोनी का ही नहीं बल्कि लगभग सभी भारतीय क्रिकेट फैंस का पसंदीदा शॉट है। लेकिन जिस शॉट की वजह से धोनी इतने मशहूर हुए हैं, वो शॉट उनका अपना नहीं है बल्कि इसका असली नाम ‘थप्पड़ शॉट ‘ है जिसे धोनी ने अपने अपने बहुत ही करीबी दोस्त संतोष लाल से सीख था।

सन्तोष लाल और धोनी बचपन से ही बहुत पक्के मित्र रहे थे। दोनों को क्रिकेट खेल बहुत पसंद था। घंटो घंटो तक ये दोनों टेनिस बॉल से क्रिकेट खेल करते थे। दोनों ने साथ ही रेलवे में भी काम किया था। क्रिकेट स्टार बनने के बावजूद भी, धोनी अपने दोस्त से मिलने जरूर जाया करते थे।

965982331

लेकिन अफ़सोस की बात तो ये है की संतोष लाल 32 साल की उम्र में pancreatitis नाम की बीमारी का शिकार हो गए थे। और उनकी हालात बहुत ही गंभीर थी। अपने दोस्त की मदद करने के लिए धोनी ने एयर एम्बुलेंस का इंतज़ाम भी किया ताकि ताकि वे अपने दोस्त का दिल्ली के हस्पताल में इलाज करवा सकें। लेकिन धोनी की साड़ी कोशिश व्यर्थ चली गयी।

धोनी के जीवन के और भी कई ऐसे राज हैं। जो अपने कभी नहीं सुने होंगे। जिस धोनी को हम आज जानते हैं, वो एक ही दिन में स्टार नहीं बन गया कड़ी मेहनत, लगन, और कभी न हार मानने वाले जज़्बे ने आज उनको विश्वप्रसिद्ध कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here