Home मनोरंजन Ravindra Berde Death News: नहीं रहे ‘सिंघम’ एक्टर रवींद्र बेर्डे, 78 साल...

Ravindra Berde Death News: नहीं रहे ‘सिंघम’ एक्टर रवींद्र बेर्डे, 78 साल की उम्र में कैंसर से हुआ निधन

नमस्कार दोस्तों, मनोरंजन जगत से दुखद खबर निकलकर सामने आ रही है, जी हां दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दे की दिवंगत एक्टर लक्ष्मीकांत बेर्डे के भाई और वेटरन मराठी एक्टर रवींद्र बेर्डे का आज निधन (Ravindra Berde Passed Away) हो गया है। बताया जा रहा है कि वह कई सालों से कैंसर से पीड़ित थे। बताते चले की नायक: द रियल हीरो (अनिल कपूर) और सिंघम (अजय देवगन) जैसी फिल्मों में भूमिकाओं के लिए जाने जाने वाले, 78 साल के रवींद्र बेर्डे ने इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। इस खबर के सामने आने के बाद मराठी इंडस्ट्री में शौक के लिए दौड़ गई है।

Ravindra Berde Death News: 'Singham' actor Ravindra Berde is no more, died of cancer at the age of 78 | Who Was Ravindra Berde Passed Away | नहीं रहे 'सिंघम' एक्टर रवींद्र बेर्डे, 78 साल की उम्र में कैंसर से हुआ निधन

Ravindra Berde Death News

मीडिया के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक रवींद्र बेर्डे का बीते कुछ महीनो से कैंसर का इलाज चल रहा था, गले में कैंसर का पता लगने के बाद उन्हें मुंबई के टाटा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। महाराष्ट्र टाइम रिपोर्ट के मुताबिक रवींद्र बेर्डे को बीते दो दिन पहले अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी, लेकिन बुधवार को उन्हें अचानक दिल का दौरा पड़ा और उन्होंने हमेशा के लिए इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

नहीं रहे ‘सिंघम’ एक्टर रवींद्र बेर्डे, 78 साल की उम्र में कैंसर से हुआ निधन

आपकी जानकारी के लिए बता दे की रवींद्र बेर्डे ने अपने करियर की शुरुआत 1965 में थिएटर से की थी। बताया जाता है कि उन्होंने अपने करियर में 300 से अधिक मराठी फिल्मों में काम किया।उन्होंने अपने 78 साल के पूरे करियर में अशोक सराफ, विजय चव्हाण, महेश कोठारे, विजू खोटे, सुधीर जोशी और भरत जाधव जैसे दिग्गज एक्टर्स के साथ काम किया।

एक्टर रवींद्र बेर्डे इन फिल्मो में कर चुके है काम !

एक्टर रवींद्र बेर्डे को साल 1995 में पहली बार एक नाटक की शूटिंग के दौरान दिल का दौरा पड़ा था, और फिर साल 2011 में उन्हें कैंसर की बीमारी का पता चला था। इन सभी चुनौतियों के बावजूद उन्होंने कई सालों तक इंडस्ट्री में काम किया। रवींद्र बेर्डे के परिवार में उनकी पत्नी, दो बच्चे, बहू और पोते-पोतियां हैं।

आपको नहीं मालूम तो आपको बता दे की रवींद्र बेर्डे ने न केवल मराठी फिल्मों में बल्कि कई हिंदी फिल्मों में भी काम किया जिसमें ‘नायक: द रियल हीरो’ में अनिल कपूर के साथ स्क्रीन स्पेस किया था, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर साल 2001 में रिलीज हुई थी। वह रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम में भी नजर आ चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here