Home मनोरंजन Ranbir Kapoor Alia Bhatt Wedding: रणबीर कपूर ने महेश भट्ट से मांगा...

Ranbir Kapoor Alia Bhatt Wedding: रणबीर कपूर ने महेश भट्ट से मांगा आलिया भट्ट का हाथ

Ranbir Kapoor Alia Bhatt Wedding: रणबीर कपूर ने महेश भट्ट से मांगा आलिया भट्ट का हाथ :- आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने जब से रिलेशनशिप में होने का ऐलान किया है तब से दोनों की शादी की खबरें मीडिया न्यूज़ में छाई हुई है। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट एक दूसरे को डेट तो कर ही रहे है अब दोनों एक साथ फिल्म ब्रह्मास्त्र में भी नजर आने वाले है। इस फिल्म की रिलीज डेट को फ़िलहाल साल 2020 तक टाल दिया गया है। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी की खबरें अक्सर तूल पकड़ती लेकिन दोनों के परिवारों ने इसपर कुछ नहीं कहा है।

जब आलिया भट्ट और रणबीर कपूर न्यूयॉर्क ऋषि कपूर और नीतू कपूर से मिलने के लिए गए थे. एक रिपोर्ट कि माने तो रणबीर कपूर और आलिया भट्ट शादी के बंधन में तब बंध सकते हैं, जब रणबीर कपूर के पिता भारत वापस आएंगे. मुंबई मिर्रोर के एक रिपोर्ट कि माने तो रणबीर कपूर अपने रिलेशनशिप में एक कदम आगे बढ़ कर आलिया भट्ट के पिता यानि महेश भट्ट से उनका हाथ मांग चुके हैं।

Ranbir Kapoor Alia Bhatt Wedding ??

खबरों की माने तो रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट के पिता महेश भट्ट से मुलाकात कर उनसे फॉर्मल तरीके से आलिया भट्ट से शादी करने की इजाजत मांगी है। रणबीर कपूर के इस एक्शन के बाद कयास लगाए जा रहे है दोनों की शादी साल 2020 में हो सकती है।

यह पहली बार नहीं है जब आलिया और रणबीर की शादी की खबर ने सुर्खियां बटोरी हो, इससे पहले भी कई बार रणबीर-आलिया की शादी खबरों ने तूल पकड़ा है। यह तो यह भी खबर आ रही थी की ऋषि कपूर भारत वापस आते ही आलिया और रणबीर की शादी का ऐलान कर करेंगे। लेकिन आलिया और रणबीर ने इन खबरों को अफवाह करार बताया। यह खबर काफी समय तक ट्रेंड में रही थी।

रणबीर कपूर ने महेश भट्ट से मांगा आलिया भट्ट का हाथ

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी कब होगी? अभी इस बारे में साफ तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता। रणबीर-आलिया की शादी की खबरों से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट यहाँ चेक कर सकते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here