Home मनोरंजन राजेश खन्ना 7th Death Anniversary: कुछ ऐसा था ‘काका’ का स्टारडम

राजेश खन्ना 7th Death Anniversary: कुछ ऐसा था ‘काका’ का स्टारडम

राजेश खन्ना Death Anniversary: कुछ ऐसा था ‘काका’ का स्टारडम :- 18 जुलाई 2012 को बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता राजेश खन्ना का निधन ह गया था। आज राजेश खन्ना की 7वी पुण्यतिथी है। राजेश खन्ना बेशक से इस दुनिया को छोड़कर चले गए हो लेकिन आज भी वह लोगों के दिलो में जिन्दा है। राजेश खन्ना ने कई हिंदी फिल्मों में काम किया जो आज भी पसंद की जाती है। आज हम राजेश खन्ना की फिल्मों के कुछ बेस्ट गाने की कलेक्शन लेकर आए है। जिन्हे सुनकर आपको सुकून महसूस होगा। बता दें की राजेश खन्ना का जन्म 29 दिसंबर 1942 कप पंजाब के अमृतसर में हुआ था। अपने शानदार अभिनय के लिए साल 2013 में पद्मभूषण पुरस्कार प्रदान किया गया।

राजेश खन्ना ने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत बॉलीवुड फिल्म ‘आखिरी खत’ से की थी। राजेश खन्ना आने जीवन में करीब 168 फिल्मों और 12 शार्ट फिल्मों में काम किया। राजेश खन्ना को 3 बार फिल्मफेयर बेस्ट एक्टर का अवार्ड भी मिला। इसके अलावा 1991 में उन्हें फिल्म फेयर स्पेशल पुरस्कार भी उन्हें मिल चुका है. साल 2015 में लाइफटाइम अचिवमेंट का पुरस्कार से भी राजेश खन्ना को नवाजा जा चुका है. 90 के दशक के सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर राजेश ही थे।

राजेश खन्ना Death Anniversary

राजेश खन्ना ने राजनीति में भी हाथ आजमाया। उन्होंने नई दिल्ली से कांग्रेस पार्टी की टिकट पर लोकसभा का चुनाव लड़ा और 1992 से 1996 तक वह लोकसभा के सदस्य भी रहे।

साल 1973 में राजेश खन्ना एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया के साथ शादी रचाई। अपनी शादी से 8 महीने पहले ही डिंपल ने फिल्म बॉबी से अपने करियर की शुरुआत की थी। राजेश खन्ना की 2 बेटी है एक ट्विंकल खन्ना है जिन्होंने एक्टर अक्षय कुमार से शादी की वही दूसरी बेटी रिंकी खन्ना है।

साल 2013 में राजेश खन्ना को दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राजेश खन्ना फेफड़ो से सम्बंधित बीमारी से पीड़ित थे, जिसकी वजह से वह दुनिया को अलिवदा कह गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here