Home मनोरंजन Raavan of Ramayan Serial Actor Arvind Trivedi Death News in Hindi –...

Raavan of Ramayan Serial Actor Arvind Trivedi Death News in Hindi – रामायण में ‘रावण’ की भूमिका निभाने वाले अरव‍िंद त्रिवेदी का निध हो गया है !

रामायण में रावण का रोल निभाने वाले अरविंद त्रिवेदी जी का देहांत हो चुका है। अरविंद त्रिवेदी 82 साल के थे। ऐसा बोला जा रहा है कि अरविंद त्रिवेदी काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। पिछली रात इनका हार्ट अटैक की वजह से इनकी आँखे हमेशा के लिए बंद हो गयी। अरविंद त्रिवेदी की मौत की पुष्टि इनके भतीजे कौस्तुभ त्रिवेदी द्वारा की गई है। रामायण में काम करने वाले अन्य कलाकार इनकी मौत पर शोक व्यक्त कर रहे हैं। राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोव‍िल जी ने ट्विटर के माध्यम से बोला कि अरविंद त्रिवेदी एक अच्छे स्वभाव के इंसान थे।

#RIP श्रद्धांजलि मैसेज, कोट्स, SMS, शायरी, इमेज

Raavan of Ramayan Serial Actor Arvind Trivedi Death News in Hindi | Arvind Trivedi (Ravana) Passed Away, WIKI, BIO, Age, and More Details in Hindi | रामायण में 'रावण' की भूमिका निभाने वाले अरव‍िंद त्रिवेदी का निध हो गया है !

Raavan of Ramayan Serial Actor Arvind Trivedi Death News in Hindi

अरविंद त्रिवेदी जी के जाने से मानव जाति आज बड़े नुकसान से गुजर रही है। सुनील लहरी का कहना है कि हमारे प्यारे भाई अरविंद अब हमारे बीच में नही रहे। भगवान इनकी आत्मा को शांति दे। अरविंद त्रिवेदी हमारे लिए एक मार्गदर्शक, शुभचिंतक और सज्जन व्यक्त‍ि थे। सुनील लहरी का कहना है कि वास्तव में वह हमारे लिए पिता समान थे और रावण का किरदार इनसे बढ़िया और कोई निभा नही सकता था। जानकारी के लिए बताना चाहते हैं कि अरविंद त्रिवेदी दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले रामायण के रावण थे। यह अपने किरदार में इतने निपुण थे कि इनके चेहरे पर रावण का स्वभाव साफ दिखाई देता था।

टीवी इंडस्ट्री में और भी काफी सारे लोगों ने रावण का किरदार निभाया है, लेकिन आजतक इनके बराबर का किरदार निभाने वाला कोई मिल ही नही पाया। अरविंद त्रिवेदी के बारे में अन्य बात करे तो इनका जन्म मध्यप्रदेश के उज्जैन में हुआ था। गुजराती रंगमंच से इन्होंने अपने एक्टिंग की शुरुआत की थी। अरविंद त्रिवेदी वह सितारे है जिन्होंने 300 हिंदी और गुजराती फिल्मो में काम किया है। लेकिन इन्हें असली पहचान रामायण से मिली थी। रामायण में इनका एक्टिंग इतना अच्छा था कि इनके चेहरे के हावभाव से ही लोग धर-धर
काँपने लगते थे।

आज पूरा भारत इनके जाने पर शोक व्यक्त कर रहा है। ऐसा बताया जा रहा है कि इनके मौत का कारण हार्ट अटैक था। यह एक और 2021 में हार्ट अटैक के कारण मौत की खबर सामने आई है। इससे पहले भी सिद्धार्थ शुक्ला हार्ट अटैक की वजह से शांत हो गए। खबर पढ़ने के लिए धन्यवाद।

#RIP श्रद्धांजलि मैसेज, कोट्स, SMS, शायरी, इमेज

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here