Home मनोरंजन प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी के बाद पहली तस्वीर आई...

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी के बाद पहली तस्वीर आई सामने

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी के बाद पहली तस्वीर आई सामने: देसी गर्ल यानि की प्रियंका चोपड़ा और उनके बॉयफ्रेंड निक जोनास बीते रविवार की रात को हिन्दू रीति रिवाज से शादी की पवित्र बंधन में बंध गए| इस प्रेमी जोड़े की शादी का कार्यक्रम सोमवार सुबह तक चला और आज दोपहर के समय दोनों जोधपुर एयरपोर्ट पर पहुँचे| शादी के बाद दोनों इस दौंरान मीडिया से भी रूबरू हुए| शादी के बाद की इस जोड़ी की यह पहली तस्वीर है जो सामने आने के बाद चंद मिंटो में वायरल हो गई|

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी के बाद पहली तस्वीर आई सामने

प्रियंका चोपड़ा के हाथों में मेहँदी लगी हुई है, उन्होंने मांग में सिंदूर हुआ है| हरे रंग की साड़ी में प्रियंका बेहद सुंदर लग रही है| बीते शनिवार को यह इन दोनों ने ईसाई रीति रिवाज से शादी की थी| जोधपुर के उम्मेद भवन में इस शाही शादी में देश-विदेश से कई बड़े लोग शामिल हुए थे| प्रियंका और निक दोनों के फैंस को उनकी शादी की तस्वीरों का इंतजार था जो अब खत्म होने जा रहा है|

 शादी समारोह में निक जोनस का पूरा परिवार शामिल हुआ| निक के पैरेंट्स डेनिस जोनस और केविन जोनस सीनियर, उनके भाई केविन और उनकी पत्नी डेनियेल, दूसरे भाई जो और उनकी मंगेतर सोफी टर्नर, एक और भाई फ्रेंकी जोनस शादी में भारतीय परिधानों में आए| दुल्हन बनीं प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की ओर से उनकी मां मधु चोपड़ा, भाई सिद्धार्थ, परिणिति और मनारा समेत परिवार के अन्य सदस्य और करीबी दोस्त भी मौजूद रहे. अंग्रेजी पत्रिका ‘पीपल’ के मुताबिक, हिंदू रीति-रिवाजों से विवाह के दौरान प्रियंका (36) ने लाल रंग की साड़ी पहन रखी थी जबकि निक ने परंपरागत परिधान और पगड़ी पहन रखी थी|

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी के बाद पहली तस्वीर आई सामने

निक और प्रियंका की शादी के बाद पहली झलक पाने के लिए सभी बेताब थे जो आज दोपहर जोधपुर एयरपोर्ट पर नजर आए| ये दोनों काफी खूबसूरत लग रहे थे| इस समय प्रियंका और निक तस्वीर सुर्खियों में बनी हुई है|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here