Home मनोरंजन फिल्म ‘पलटन’ का ट्रेलर हुआ रिलीज़

फिल्म ‘पलटन’ का ट्रेलर हुआ रिलीज़

फिल्म ‘पलटन’ का ट्रेलर हुआ रिलीज़: फिल्म पलटन (Paltan Trailer) का ट्रेलर आज 3 अगस्त को जारी कर दिया गया है| पलटन मूवी के ट्रेलर के रिलीज़ होने के साथ ही इंटरनेट पर खूब पसंद किया जा रहा है| फिल्म का ट्रेलर बॉर्डर मूवी की याद दिला रहा है| इस फिल्म को जेपी दत्ता ने बनाया है| यूटयूब पर जारी हुई पलटन मूवी की वीडियो को कुछ समय के अंदर ही 21 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है और यह संख्या बड़ी तेजी से बढ़ रही है| आने वाले कुछ घंटो में यूट्यूब पर ट्रेंड में शामिल हो जाएगा| जेपी दत्ता की अपकमिंग फिल्म पलटन के पोस्टर और फिर ट्रेलर वीडियो के जारी होने के बाद दर्शको में इस फिल्म को देखने के लिए उत्सुकता बढ़ती ही जा रही है| ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श ने ट्वीट कर भी इसकी जानकारी दी है|

फिल्म 'पलटन' का ट्रेलर हुआ रिलीज़

पलटन ट्रेलर

इस फिल्म में एक्टर इंटेंस युद्ध के लिए तैयार लगे जवानों के किरदार मेंनजर आ रहे है| फिल्म का ट्रेलर आप सभी के मन में एक नया जोश पैदा कर देगा| पलटन मूवी के ट्रेलर को दर्शकों के द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है|

संजू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

फिल्म निर्माता ज़ी स्टूडियोज़ ने बुधवार को ट्विटर पर फिल्म का एक पोस्टर भी जारी किया था| मूवी के ट्रेलर में युद्ध का मैदान दिखाया गया है| जहां भारत और चीन दोनों ही देशों के जवान युद्ध के लिया तैयार है| ट्रेलर में जवानों की भावना को भी दिखाया गया है| बता दें की यह फिल्म सिक्किम सीमा के साथ 1967 के नाथूला मिलिट्री के संघर्षों पर आधारित होने के साथ ही चीनी घुसपैठ को रोकने के लिए भारतीय सेना के संघर्ष की अनसुनी कहानी को भी दिखाया गया है|

फिल्म के ट्रेलर और पोस्टर के रिलीज़ होने के बाद अब सभी को फिल्म के रिलीज़ होने का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार है| बॉर्डर और एलओसी करगिलम फिल्म के बाद, इस बार युद्ध त्रयी भारतीय और चीनी बल के बीच हुए युद्ध की एक अनसुनी कहानी दर्शकों के सामने पेश होने के लिए तैयार है| नेशनल अवार्ड विनर ने इससे पहले बॉर्डर, एलओसी कारगिल और रिफ्यूजी जैसी युद्ध पर आधारित फिल्मों के साथ दर्शकों का मनोरंजन किया है और अब पलटन पेशे होने जा रही है|

फिल्म ‘गोल्ड’ का एक और नया ट्रेलर हुआ रिलीज़

युद्ध त्रयी की तीसरी फ़िल्म में अर्जुन रामपाल, सोनू सूद, गुरमीत चौधरी, हर्षवर्धन राणे और सिद्धांत कपूर जैसे दमदार कलाकार अपने अभिनय का दबदबा दिखाते हुए नज़र आएंगे| पावर-पैक प्रदर्शनों के साथ, यह फिल्म भारतीय सैनिकों की सबसे बड़ी और अनजान कहानी बताने का वादा करती है, जिन्होंने अंत तक अपने भाइयों के साथ यह जंग लड़ी थी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here