Home मनोरंजन Namaste England Trailer: अब तक 13 करोड़ से अधिक लोगों ने देखा...

Namaste England Trailer: अब तक 13 करोड़ से अधिक लोगों ने देखा ‘नमस्ते इंग्लैंड’ का ट्रेलर

Namaste England Trailer: अब तक 13 करोड़ से अधिक लोगों ने देखा ‘नमस्ते इंग्लैंड’ का ट्रेलर बॉलीवुड स्टार अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा की आने वाली फिल्म नमस्ते इंग्लैंड का ट्रेलर रिलीज़ कर दिया गया है| फिल्म का ट्रेलर अपने रिलीज़ के साथ ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा| फिल्म के ट्रेलर में पंजाब से इंग्लैंड तक का सफर दिखाया गया है| अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा की जोड़ी फिल्म ‘इश्कजादे’ से दर्शकों की पसंदीदा जोड़ी रही है| दर्शक अपनी इस फेवरेट जोड़ी कको एक बार फिर से देखने के लिए बेताब है| फिल्म नमस्ते इंग्लैंड में अभिनेता अर्जुन कपूर देसी लुक में नजर आ रहे है| फिल्म के ट्रेलर वीडियो से तो ऐसा लगता है की फिल्म में काफी उतार चढ़ाव देखने को मिलेंगे|

Namaste England Trailer: अब तक 13 करोड़ से अधिक लोगों ने देखा 'नमस्ते इंग्लैंड' का ट्रेलर

‘नमस्ते इंग्लैंड’ ट्रेलर

इस फिल्म में दिखाया गया है की परिणीति चोपड़ा एक आत्मनिर्भर महिला बनना चाहती है, इसके लिए वह इंग्लैंड चली जाती है| अर्जुन कपूर उन्हें लेने के लिए इंग्लैंड पहुँच जाते है| इस फिल्म को विपुल अमृतलाल शाह ने डायरेक्ट किया है| यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 19 अक्टूबर दशहरा के अवसर पर रिलीज़ होगी| एक्टर अर्जुन कपूर ने फिल्म के ट्रेलर को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर करते हुए लिखा की प्यार के लिए आप कितना दूर जा सकते हो”

लैला मजनू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

परिणीति चोपड़ा ने फिल्म के ट्रेलर रिलीज़ के मौके पर एक इमोशनल नोट के साथ मैसेज किया, जिसमें उन्होंने फिल्म की शूटिंग के समय पूरी जर्नी के बारे में बताया| नमस्ते इंग्लैंड 2007 में आई अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ की आई फिल्म ‘नमस्ते लंदन’ की सेकेंड इंस्टालमेंट है| पहला पार्ट ‘नमस्ते लंदन’ को भी विपुल अमृतलाल शाह ने ही डायरेक्ट किया था|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here