Home मनोरंजन Nakuul Mehta Bold Photoshoot Viral on Social Media | नकुल मेहता को...

Nakuul Mehta Bold Photoshoot Viral on Social Media | नकुल मेहता को मजाक करना पड़ा भारी, मॉर्फ कर एडिटेड फोटो पोस्ट की थी

नमस्कार दोस्तों, बॉलीवुड इंडस्ट्री के अभिनेता और दीपिका पादुकोण के पति  रणवीर सिंह के बोल्ड फोटोशूट पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है।  न्यूड फोटोशूट की तस्वीरें शेयर करने पर काफी विवाद खड़ा हो चुका है, जिसके खिलाफ मुंबई में FIR भी दर्ज कराई गई थी। वहीं अब बिहार की अदालत में रणवीर के खिलाफ भावनाओं को ठेस पहुंचाने और महिलाओं की मर्यादा का अपमान करने की शिकायत दी गई है। यह विवाद चल ही रहा था इसी बीच नकुल मेहता ने सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह की ही तरह  न्यूड फोटोशूट की तस्वीरें शेयर कर के, इस विवाद को और भड़का दिया है। नकुल की बोल्ड तस्वीरें सामने आने के बाद लोग अलग-अलग प्रकार की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आपकी जानकारी बता दे कि उन्होंने अपने सीरियल  ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ के एक एपिसोड में अपनी बीवी को फटकार लगाते हुए सही कपड़े पहनने की सलाह दी थी, उसी प्रकार ट्रेलर्स भी उन्हें उसी अंदाज में फटकार लगा रहे हैं। तो चलिए विस्तार में पूरा मामला जानते हैं।

Ranveer Singh Nude photoshoot Controversy News in Hindi | रणवीर सिंह को हो सकती है 5 साल की जेल, 10 लाख का जुर्माना

Nakuul Mehta Bold Photoshoot Viral on Social Media | Nakuul Mehta Had To Joke Heavily, Morphed, and Posted the Edited Photo | नकुल मेहता को मजाक करना पड़ा भारी, मॉर्फ कर एडिटेड फोटो पोस्ट की थी
Nakuul Mehta Bold Photoshoot Viral on Social Media

Nakuul Mehta Bold Photoshoot Viral on Social Media

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हाल ही में नकुल मेहता ने मजाक के तौर रणवीर की तस्वीर में खुद के चेहरे को मॉर्फ कर एडिटेड फोटो पोस्ट की थी, जिसके बाद यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो गई, लेकिन उनके फैंस को उनका यह मजाक बिल्कुल भी पसंद नहीं आया और अब उन्हें ट्रोलर्स के द्वारा काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nakuul Mehta (@nakuulmehta)

नकुल मेहता को मजाक करना पड़ा भारी, मॉर्फ कर एडिटेड फोटो पोस्ट की थी

‘बड़े अच्छे लगते हैं’ फेम नकुल मेहता के एडिट फोटो शेयर करने के बाद एक यूजर ने लिखा “आह, आपने ऐसा क्यों किया? मुझे यह फोटोशूट पसंद नहीं आया। आपको ऐसा करने की अनुमति नहीं है क्योंकि मैं आपको पसंद करती हूं।” एक और अन्य यूजर ने लिखा “ओह गॉड…समझ नहीं आ रहा क्या कहूं….मैं इसके खिलाफ नहीं हूं लेकिन मुझे ये पसंद नहीं आ रहा है….लेकिन एक बात तो है….आप हमेशा वो करने की हिम्मत रखते हैं जिसे कोई नहीं करता और यही चीज आपको सबसे अलग बनाती है।” एक ने लिखा, “ये सब क्या है नकुल मेहता…प्लीज ये सब बंद करो….आप ऐसी तस्वीरें क्यों पोस्ट कर रहे हैं?…एक फैन के तौर पर मैं निराश हो गया हूं।” वहीं एक फैन ने लिखा, “भइया रणवीर सिंह पर केस हो गया है कहीं आप पर भी न हो जाए। ध्यान से!” इसी प्रकार के तमाम प्रतिक्रिया लोगों की देखने को मिल रही है। उनके इस मजाक पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है ? कमेंट करके जरूर बताएं।

आपकी जानकारी बता दे की नकुल मेहता के इस पोस्ट पर उनकी पत्नी का भी कमेंट आया था। उन्होंने लिखा, ‘तुम्हारे पास कितने ढेर सारे बॉक्सर्स है। उनमें से किसी एक को तुरंत पहनों।’ इस प्रतिक्रिया का स्क्रीनशॉट भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। मनोरंजन जगत से जुड़ी ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here