Home मनोरंजन अवैध शराब रखने के जुर्म में मुंबई पुलिस ने अरमान कोहली को...

अवैध शराब रखने के जुर्म में मुंबई पुलिस ने अरमान कोहली को किया गिरफ्तार

अवैध शराब रखने के जुर्म में मुंबई पुलिस ने अरमान कोहली को किया गिरफ्तार: कलर्स चैनल के रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 7 के कंटेस्टेंट रह चुके अरमान कोहली को मुंबई पुलिस ने अवैध शराब रखने के जुर्म में गिरफ्तार कर लिया है| अरमान कोहली अपने गुस्से की वजह से अक्सर सुर्खियों में रहते है| साल 2018 में यह दूसरी बार है जब अरमान कोहली को पुलिस ने गिरफ्तार किया है| अरमान को मुंबई पुलिस ने शराब की तय संख्या से अधिक मात्रा में शराब अपने पास रखने के जुर्म में अरेस्ट किया है| इससे पहले पुलिस ने उन्हें अपनी गर्लफ्रेंड से मार-पीट करने के जुर्म में गिरफ्तार किया था|

अवैध शराब रखने के जुर्म में मुंबई पुलिस ने अरमान कोहली को किया गिरफ्तार

बता दें की अरमान कोहली को पुलिस ने स्कॉच व्‍हिस्‍की की 41 बोतलें रखने के जुर्म में किया है| जबकि नियम के मुताबिक कोई भी व्यक्ति 12 से ज्यादा बोतल अपने पास नहीं रख सकता| पुलिस ने स्‍कॉच व्‍ह‍िस्‍की की बोतल रखने के आरोप में Under section 63(E) of Bombay Liquor Prohibition Act, 1949 केस दर्ज किया है| इसमें तीन साल जेल की सजा भी हो सकती है|

MTV के रियलिटी शो Ace Of Space के कंटेस्टेंट दानिश जेहन की रोड एक्सीडेंट में हुई मौत

अरमान अपने गुस्से की वजह से कई बार सुर्खियों में बने रहते है| बिग बॉस भी उन्होंने काफी हंगामा किया था| घर में रहते हुए उन्होंने एक कंटेस्टेंट को गाली भी दी और फिर उसके साथ मार-पीट भी की| बिग बॉस पहले तारक मेहता का उल्टा चश्मा की बबीता जी को भी अरमान डेट कर चुके है| अब तक अरमान ने जीतने भी लोगों से रिश्ते बनाए है वे ज्यादा समय तक टिक नहीं पाए| जिसकी एक वजह उनका गुस्सा भी है|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here