Home मनोरंजन Movies Releasing in November 2022 | नवंबर के महीने में रिलीज...

Movies Releasing in November 2022 | नवंबर के महीने में रिलीज होगी यह फिल्में, देखे लिस्ट!

नमस्कार दोस्तों, आज हम बात करने वाले हैं नवंबर के महीने में रिलीज होने वाली फिल्मों (Movies Releasing in November) के बारे में, जैसा कि आप सभी को मालूम है पिछले हफ्ते इंडियन बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन की थैंक गॉड फिल्म और अक्षय कुमार की रामसेतु फिल्म रिलीज हुई थी, दोनों ही फिल्म फ्लॉप कैटेगरी में शामिल हो चुके हैं। बॉलीवुड की फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर कमाई करना चुनौती से भरा हो रहा है। लेकिन अब यह देखना बेहद दिलचस्प होगा कि नवंबर के महीने में कौन-कौन सी फिल्में रिलीज होगी और क्या कमाल कर पाती है ?

Movies Released in November 2022, November 2022 Bollywood Movies Release, Every Movie Releasing In Theaters In November 2022, Bollywood Movies Releasing In November

Movies Releasing in November 2022

Phone Bhoot (फोन भूत)

हॉरर कॉमेडी फिल्म  ‘फोन भूत’ में कटरीना कैफ, सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर की जोड़ी पहली बार बड़े पर्दे पर एक साथ देखने को मिलने वाली है। फोन भूत इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 4 नवंबर 2022 को रिलीज होने जा रही है, जिसे फिल्म को फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी के एक्सेल एंटरटेनमेंट ने बनाया है।

Phone Bhoot Trailer Out Review in Hindi | कैटरीना कैफ की बूतिया कॉमेडी फिल्म की कहानी क्या है ? जाने कास्ट और रिलीज़ डेट !

Mili (मिली)

जानवी कपूर की लेटेस्ट फिल्म Mili (मिली) इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 4 नवंबर 2022 को रिलीज होने जा रही है, जो की मलयालम सर्वाइवल ड्रामा ‘हेलेन’ का हिंदी रीमेक है। इस फिल्म को कई सालों बाद एआर रहमान और जावेद अख्तर भी कंपोजर और लिरिस्ट के तौर रियूनियन किया है, फिल्म का ट्रेलर काफी अच्छा है अब यह देखना है की फिल्म बॉक्स ऑफिस अच्छी कमाई कर पाएगी या फिर नहीं?

Double XL (डबल एक्सएल)

बॉलीवुड इंडस्ट्री की दो मशहूर अभिनेत्री हुमा कुरैशी और सोनाक्षी सिन्हा की सोशल कॉमेडी-ड्रामा फिल्म Double XL (डबल एक्सएल) इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 4 नवंबर 2022 को रिलीज होने जा रही है। फिल्म बॉडी शेमिंग पर सवाल उठाने का प्रयास करती है, जो हमारे समाज में काफी लंबे समय से होता रहा है। अब यह फिल्म लोगो को कितनी पसंद आती है यह आने वाले दिनों में पता चलेगा।

Uunchai (ऊंचाई)

बॉलीवुड इंडस्ट्री के महानायक अमिताभ बच्चन की अपकमिंग फिल्म Uunchai (ऊंचाई) इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 11 नवंबर 2022 को रिलीज होने जा रही है, जिसका ट्रेलर काफी शानदार है जो दोस्तों पर आधारित है। अगर आप इस फिल्म का रिव्यु पढ़ना चाहते है तो निचे दिए गए लीक पर क्लिक करे !

Uunchai Poster Release Date | सूरज बड़जात्या की 60वी फिल्म का पोस्टर हुआ रिलीज़, जानिए कब होगी रिलीज़ फिल्म ऊंचाई!

Yashoda (यशोदा)

साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार सामंथा रूथ प्रभु की फिल्म यशोदा 11 नवंबर 2022 को थिएटर पर रिलीज होने जा रही है। फिल्म वह सरोगेट  मां की भूमिका में देखने को मिलने वाली है, यह एक तेलगु थ्रिलर फिल्म है।

Drishyam 2 (दृश्यम 2)

बॉलीवुड पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई अजय देवगन की फिल्म दृश्यम का भाग दो 18 नवंबर 2022 को थिएटर पर रिलीज़ होगा। 7 साल बाद फिर एक बार यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा पायेगी या फिर नहीं ? यह हमे आने वाले दिनों में पता चलेगा।

Drishyam 2 Trailer Review in Hindi | 7 साल बाद फिर लौटा थ्रिल, सस्पेंस और क्राइम मिस्ट्री का खेल!

Bhediya (भेड़िया)

नवंबर के महीने में अगर सबसे चर्चित फिल्म की बात करे तो Bhediya (भेड़िया) फिल्म का नाम सबसे पहले आता है, जो की काफी चर्चाओं में बनी हुई है। जिसमें आपको हॉरर कॉमेडी देखने को मिलने वाली है। स्टार कास्ट में आपको वरुण धवन और कृति सेनन लीड रोल में  देखने को मिलेंगे। फिल्म के ट्रेलर को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।

Bhediya Trailer Out Review in Hindi | जबरदस्त VFX के साथ वरुण धवन बनेंगे भेड़िये, जाने फिल्म की कहानी और भी काफी कुछ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here