Home मनोरंजन Movie Mumbaikar First Look Release “Review” करण जोहर ने फिल्म ‘मुंबईकर’ का...

Movie Mumbaikar First Look Release “Review” करण जोहर ने फिल्म ‘मुंबईकर’ का फर्स्ट लुक किया लांच !

हेलो दोस्तो नमस्कार, नए साल की आपको और आपके परिवार को ढेर सारी शुभकामनाएं, आज हम बात करने वाले हैं Mumbaikar First Look के बारे में, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर करण जोहर ने विजय सेथूपति और विक्रांत मेस्सी की फिल्म ‘मुंबईकर’ का फर्स्ट लुक को आज लॉन्च कर दिया है। साल 2021 बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए एक नया मौका लेकर आया है। डायरेक्टर एसएस राजामौली  के बाद अब करण जौहर ने भी अपनी नई फिल्म की घोषणा कर दी है। जी हां, करण जौहर ने अपने ऑफिशल टि्वटर अकाउंट से फिल्म ‘मुंबईकर’ का पोस्टर जारी किया हैl  आप की जानकारी के लिए बता दे की यह फिल्म एक एक्शन थ्रिलर फिल्म होने वाली है, जो मुंबई के पहलुओं को उजागर करने वाली है। फिल्म में और क्या कुछ होने वाला है, यह हम आपको बातएंगे।

2021 Movie Mumbaikar First Look Release "Review in Hindi" करण जौहर ने अपने ऑफिशल टि्वटर अकाउंट से फिल्म 'मुंबईकर' का पोस्टर जारी किया हैl Karan Johar releases first look of Vijay Sethupathi and Vikrant Massey Film

करण जौहर दावा कर रहे हैं कि Mumbaikar फिल्म में एक शानदार सिनेमैटिक अनुभव होने की भी बात कही हैl ‘स्लमडॉग मिलेनियर’ और ‘गली ब्वॉय’ के बाद फिल्म में मुंबई को एक नए अंदाज में देखने का अवसर मिलेगाl आपकी जानकारी के लिए बता दे की इस फिल्म की सिनेमेटोग्राफी संतोष सिवान ने किया हैl  करण जौहर कहते हैं कि ‘मैं बहुत ही गौरवान्वित महसूस कर रहा हूंl सिनेमा के दो जेंटलमैन साथ काम कर रहे है और मैं दोनों को पसंद करता हूंl एक है सिनेमैटोग्राफर संतोष सिवान और दूसरे हैं विजय सेथूपति सरl उनके काम की सराहना सभी करते हैंl दोनों जेंटलमैन साथ आए हैं और उन्होंने मुझे इस फिल्म का फर्स्ट लुक जारी करने का अवसर दिया हैl मैं इसे देखने के लिए उत्साहित हूंl’

इसके अलावा संतोष सिवान ने फिल्म के बारे में क्या कुछ बताया ‘हर शहर की अपनी खूबसूरती होती हैl यह बात मुंबई पर भी लागू होती हैl मुंबई लोगों को अपनी और आकर्षित करता है, जिसके चलते पूरे भारत के लोग यहां पर आना पसंद करते हैं। मुंबई शहर में आपको कई भाषा और कई धर्म एक साथ देखने को मिल जाते हैं। कंक्रीट जंगल के बीच कईयों का दिल धड़कता हैंl मुंबई एक मेट्रो सिटी हो सकता है, लेकिन मुंबईकर के लिए एक भावना हैl” फिल्म में आपको विक्रांत मेस्सी, विजय सेथूपति, संजय मिश्रा, रणवीर शोरी और सचिन खेडेकर मुख्य भूमिका में देखने को मिलने वाले है। मनोरंजन जगत से जुड़ी खबरे जानने के लिए हमारे साथ बने रहे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here