Home मनोरंजन List of Movies Released On Diwali 2022 | इस दिवाली (दीपावली) बॉक्स...

List of Movies Released On Diwali 2022 | इस दिवाली (दीपावली) बॉक्स ऑफिस पर कौन-कौन सी फिल्में रिलीज़ होने वाली है ?

नमस्कार दोस्तों, आज हम बात करने वाले है इस दिवाली (दीपावली) बॉक्स ऑफिस पर कौन-कौन सी फिल्में रिलीज़ (List of Movies Released On Diwali 2022 ) होने वाली है ? हर वर्ष कई बड़े और छोटे सुपर स्टारों की बड़ी और छोटी फिल्म दिवाली के मौके पर रिलीज होती हैं, हर साल की तरह इस साल भी दिवाली पर कुछ फिल्मे रिलीज़ होने जा रही है, जिसके बारे में हम. चर्चा करने वाले है। तो चलिए बिना समय बर्बाद करे शुरू करते है।

Best Web Series & Movies to Watch on Netflix For Students | छात्रों को यह वेब सीरीज़ और फिल्म जरूर देखना चाहिए!

List of Movies Released On Diwali 2022, Top Movies Releasing This Diwali 2022, Diwali 2022 Movies, Upcoming Diwali Release Movies List, Diwali 2022 Movie Releases List
List of Movies Released On Diwali 2022

List of Movies Released On Diwali 2022

जैसा की आप सभी को मालूम है की सिनेमा के लिए दिवाली का खास महत्व होता है। हॉलीडे होने के कारण फिल्मों के कमाई में भी इज़ाफ़ा होता है, फिल्म मेकर्स काफी महीनो पहले अपनी फिल्मो को इस दिन रिलीज़ करने के लिए इस दिन की बुकिंग कर लेते है। इस वर्ष 24 अक्टूबर 2022 को दिवाली का त्यौहार मनाया जाएगा। और इस दिन कई फिल्मे बॉक्स ऑफिस पर रिलीज़ होने जा रही है, बॉलीवुड इंडस्ट्री के दो सुपरस्टार अक्षय कुमार और अजय देवगन की फिल्म एक दिन रिलीज़ हो रही है। तो चलिए List of Movies Released On Diwali 2022 के बारे में पढ़ते है।

इस दिवाली (दीपावली) बॉक्स ऑफिस पर कौन-कौन सी फिल्में रिलीज़ होने वाली है ?

Thank God – बॉलीवुड इंडस्ट्री के 2 सुपरस्टार अजय देवगन और सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर ‘थैंक गॉड‘ 25 अक्टूबर 2022 को इंडियन बॉक्स ऑफिस बॉलीवुड जा रही है, इस फिल्म में आपको रकुल प्रीत सिंह भी देखने को मिलने वाले है। अजय देवगन फ़िल्म में चंद्रगुप्त  का किरदार निभा रहे हैं, यही कारण है फिल्म रिलीज़ से पहले विवादों में घिर चुकी है और फिल्म का बॉयकॉट किया जा रहा है, दर्शको का कहना है की फिल्म ने हिंदुओं की आस्था का ठेस पहुंचाया है।

Netflix Top 10 Trending Movies and Web Series | नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रहीं ये 10 फिल्में, इस हफ्ते देख सकते है !

Ram Setu – 24 अक्टूबर 2022 दिवाली के मौके पर रिलीज होने वाली दूसरी फिल्म अक्षय कुमार की ‘राम सेतु‘  है, जिसमे अक्षय कुमार एक पुरात्तव विज्ञानी बने हैं। आपको बता दे की यह पहली बार नहीं जब अजय देवगन और अक्षय कुमार की फिल्म एक ही दिन बॉक्स ऑफिस पर रिलीज़ होने जा रही है। अब यह देखना होगा इस बार कौन बाज़ी मारने वाला है ?

Prince (2022) – बॉलीवुड फिल्मों के अलावा साउथ इंडस्ट्री की कई बड़ी फिल्मे दिवाली के मौके पर रिलीज होने वाली है। शिवकार्तिकेयन स्टारर ‘प्रिंस‘ दिवाली वीकेंड पर रिलीज़ हो रही है। जिसे 21 अक्टूबर 2022 को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज कर दिया जाएगा।

Sardar (2022) – एक्टर कार्ती की फिल्म ‘सरदार‘ 21 अक्टूबर 2022 को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का मुकाबला तमिलनाडु बॉक्स ऑफिस पर कार्ती की फिल्म ‘प्रिंस‘ से होने वाला है।

Ori Devuda – 21 अक्टूबर 2022 को विश्वक सेन और मिथिला पाल्कर की फिल्म ‘उरी देवुदा‘ (Ori Devuda) इंडियन बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने वाली है, जो की एक तेलगु फिल्म है।

 Ginna – गिन्ना फिल्म थिएटर पर 21 अक्टूबर 2022 को रिलीज़ होने वाली है, जो कीविश्व मांचू की तेलुगू हॉरर कॉमेडी फिल्म है। फिल्म की टक्कर ‘उरी देवुदा‘ से होगी। अब आपसे सवाल यह की आप इस दिवाली कौन सी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर देखने जा रहे हैं? कमेंट करके जरूर बताएं। ऐसी ही जानकारी जानने के लिए हमारे साथ बने रहे

List of All Flop Movies of This Year Bollywood 2022 | 14 करोड़ की बजट वाली फिल्म ने कमाए थे 251.75 करोड़?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here