Home मनोरंजन Lal Singh Chadha Trailer Release Date & Time | आमिर खान इस...

Lal Singh Chadha Trailer Release Date & Time | आमिर खान इस खास मौके पर रिलीज करेंगे लाल सिंह चड्ढा का ट्रेलर

नमस्कार दोस्तो, आज हम बात करने वाले है बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की आ रही नयी मूवी लाल सिंह चड्ढा के ट्रेलर की, जोकि बहुत ही जल्द रिलीज़ होने वाला है। इस फिल्म को लेकर अभिनेता आमिर खान काफी उत्सुक नज़र आ रहे है, साथ ही वह इस फिल्म के प्रमोशन में खुद जोरो-शोरो से लगे हुए है। उन्होंन लाल सिंह चड्ढा का ट्रेलर रिलीज़ के लिए शानदार तैयारी की है। आज के इस लेख में हम आपको लाल सिंह चड्ढा मूवी की ट्रेलर से जुड़ी सारी जानकारी देने वाली है, साथ ही आपको फिल्म के रिलीज़ डेट की भी जानकारी मिलने वाली है।

Marvel Studios Thor: Love and Thunder Trailer Review in Hindi | जाने कास्ट, स्टोरी, रिलीज़ डेट, इत्यादि जानकारी !

Lal Singh Chadha Trailer Release Date & Time, Review, Cast, Story Line, Lal Singh Chadha Trailer Release in IPL 2022 | आमिर खान इस खास मौके पर रिलीज करेंगे लाल सिंह चड्ढा का ट्रेलर

Lal Singh Chadha Trailer Release Date & Time

बॉलीवुड स्टार आमिर खान अपनी आने वाली फिल्म लाल सिंह चड्ढा के प्रमोशन में पूरी तरह से लग गए है।  वे बहुचर्चित फिल्म लाल सिंह चड्ढा का ट्रेलर आईपीएल 2022 के फाइनल के दौरान लॉन्च करने वाले है। इस फिल्म के निर्माता ने इस बात की  जानकारी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके दी। पोस्ट में मूवी का पोस्टर शेयर किया गया था। पोस्ट से पता चलता है की लाल सिंह चड्ढा का ट्रेलर आईपीएल 2022 के फाइनल मैच के दौरान मैच की  पहली इनिंग के बिच जब दूसरा 2:30 मिनट का रणनीतिक समय लिया जायेगा, उसी दौरान मूवी का ट्रेलर लॉन्च किया जायेगा।

आईपीएल 2022 फाइनल

आपको बता दे आईपीएल 2022 का फाइनल मुकाबला 29 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जायेगा। आईपीएल 2022 के में शामिल हुई नयी टीम गुजरात और आईपीएल के पहले सत्र की विजेता टीम राजस्थान के बीच यह मुकाबला होगा। आईपीएल फाइनल रात में 8 बजे शुरू होगा। इस मुकाबले पर सभी फैंस की नज़रे होंगी।

लाल सिंह चड्ढा मूवी रिव्यु और रिलीज़ डेट

बात अगर फिल्म के बारे में की जाये तो यह फिल्म वर्ष 1994 में आई अमेरिकी फिल्म ‘फॉरेस्ट गम्प’ का रीमेक है। लाल सिंह चड्ढा को भारत के 100 से ज्यादा स्थानों पर शूट किया गया है।  फिल्म का निर्देशन अद्वैत चंदन के द्वारा किया गया है, वही वायकॉम 18 स्टूडियोज़ ने इस फिल्म का निर्माण किया है। मूवी लाल सिंह चड्ढा में आमिर खान मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे, साथ ही अभिनेत्री करीना कपूर खान उनकी प्रेमिका के किरदार में नज़र आएंगे। इसके साथ ही इसमें आपको साउथ एक्टर नागा चैतन्य और मोना सिंह भी दिखने वाले है। आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा का का फैंस को बेसब्री से इंतज़ार कर रहे है। हालांकि कोविड-19 प्रोटोकॉल्स की वजह से मूवी की रिलीज़ डेट कई बार प्रभावित हुई है। लेकिन सूचना के मुताबिक फिल्म 11 अगस्त 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने की खबर आई  है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here