Home मनोरंजन Kumar Sanu Birthday News in Hindi – दिग्गज सिंगर्स कुमार शानू...

Kumar Sanu Birthday News in Hindi – दिग्गज सिंगर्स कुमार शानू के “हैप्पी बर्थडे” पर कई सिंगर्स हुए शामिल

बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिगज्ज सिंगर कुमार सानू का जन्मदिन 20 अक्टूबर को था। कुमार सानू के बर्थडे के मौके पर एक बर्थडे पार्टी अरेंज की गई थी। इस पार्टी का अरेंजमेंट मशहूर सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य के घर पर किया गया था। सोनू निगम ने इस पार्टी का एक वीडियो अपने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर अपलोड किया है। इस वीडियो में अभिजीत भट्टाचार्य सोनू निगम अलका याग्निक और कुमार सानू एक साथ सोफे पर बैठे हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि सभी सिंगर कुमार सानू के लिए हैप्पी बर्थडे गाते हुए नजर आ रहे हैं।

Kumar Sanu Birthday News in Hindi सिंगर सोनू निगम ने एक वीडियो शेयर किया है. ये वीडियो दिग्गज सिंगर कुमार सानू (Kumar Sanu Birthday) के बर्थडे सेलिब्रेशन का है

Kumar Sanu Birthday News in Hindi

इसके अलावा कुमार सानू भी केक काटते हुए गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं। सोनू निगम ने वीडियो के साथ साथ इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें भी शेयर की है। वीडियो और तस्वीर देखते हुए कुमार सानू के बर्थडे का अंदाजा लगाया जा सकता है। वीडियो में देख सकते हैं कि सभी लोग हैप्पी बर्थडे टू यू गाते हुए नजर आ रहे हैं। वही कुमार सानू भी अपनी आवाज में केक काटते हुए गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो को अब तक 75000 से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sonu Nigam (@sonunigamofficial)

वीडियो में सभी लोग काफी ज्यादा खुश नजर आ रहे हैं और वही कुमार सानू और सोनू निगम के बीच में कॉमेडी का भरपूर नजारा देखने को मिल रहा है। सोनू निगम के इस पोस्ट पर कुमार सानू ने लिखा है कि थैंक यू भाई भगवान आपको लंबी उम्र दे। कुमार सानू ने 90 के दशक में काफी सारे हिट फिल्मी गाने गाये है। दिल का आलम’, ‘मेरा दिल भी कितना पागल है’, ‘सोचेंगे तुम्हें प्यार’, ‘ये काली काली आंखें’, ‘एक लड़की को देखा’ और ‘बाजीगर ओ बाजीगर’ यह सभी गाने कुमार सानू द्वारा गाय गए हैं। वहीं दूसरी तरफ अभिजीत भट्टाचार्य के साथ में भी काफी सारे गानों में अपनी आवाज दी है।

हाल ही में कुमार सानू अपने दोस्त उदित नारायण के साथ में कपिल शर्मा शो में दिखाई दिए थे। कपिल शर्मा के शो में उन्होंने काफी ज्यादा मस्ती करी थी और अपनी पुरानी बातें दर्शकों के साथ में शेयर की। इस दौरान कुमार सानू और उदित नारायण एक दूसरे की टांग खींचते हुए नजर आए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here