Home मनोरंजन KBC 13: ओशीन पटवा ने किया 12 लाख 50 हजार के सवाल...

KBC 13: ओशीन पटवा ने किया 12 लाख 50 हजार के सवाल पर खेल क्विट, आपको मालूम है जवाब ?

नमस्कार दोस्तो कौन बनेगा करोड़पति सीजन 13 में लोगो को दिलचस्पी एक बार फिर से दिखाई दे रही है। बीते मंगलवार को हमे जबलपुर की एक महिला कंटेस्टंट ओशीन पटवा शो में देखने को मिली। इन्होंने शो में 6 लाख 40 हजार की विनिंग प्राइज जीती। 12 लाख 50 हजार का सवाल का जवाब इन्हें नही मालूम था। यह सवाल क्या था आपको लेख के अंत में बताया जाएगा। इससे पहले हम ओशीन पटवा के बारे में जान लेते हैं। यह खिलाड़ी का पेशा क्या है, इसके बारे में आपको बता देते हैं। जबलपुर से मुंबई कैसे आयी ये भी जान लेते हैं।

इनमें से किसे राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार, जिसका नाम अब मेजर ध्यान चंद के नाम पर रखा गया है, से सम्मानित नहीं किया गया?| KBC 13 Oshin Patwa quit Kaun Banega Crorepati 13 Amitabh Bachchan show 12 Lakh 50 Thousand question

KBC 13 – Kaun Banega Crorepati 13

ओशीन पटवा पेशे से एक यूटूबर है और इनका खुद का एक चैनल है। ओशीन पटवा ने बताया कि यह जबलपुर से मुंबई फ्लाइट के माध्यम से आई थी। ऐसा बोला जा रहा है कि ओशीन पटवा ने पहली बार फ्लाइट से यात्रा की थी। मुंबई आकर इन्होंने एक वीडियो भी बनाया था जिसमे अमिताभ बच्चन के बंगले को भी दर्शाया गया है। मुंबई आकर इन्होंने समंदर और वड़ा पाओ का भी मजा लिया। ओशीन पटवा ने बताया कि इन्हें स्पाइसी खाना काफी ज्यादा पसंद है। लेकिन स्पाइसी खाने में स्वाद होना भी जरूरी होता है।

अब समय आ गया है उस सवाल का जोकि 12 लाख 50 हजार का था।

इनमें से किसे राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार, जिसका नाम अब मेजर ध्यान चंद के नाम पर रखा गया है, से सम्मानित नहीं किया गया?

इस सवाल का सही जवाब था बाईचुंग भूटिया

ओशीन पटवा ने बताया कि वह जीती हुई रकम से लैपटॉप, ट्राइपॉड और एक अच्छा मोबाइल फोन खरीदना चाहती है। बाकी बचे हुए पैसो से वह देश की यात्रा करना चाहती है। आज की जानकारी में कौन बनेगा करोड़पति बीते मंगलवार के कंटेस्टंट के बारे में आपको बताया गया है।

आज की जानकारी मुख्य रूप से मनोरंजन के लिए बनाई गई है। अगर आप भी कौन बनेगा करोड़पति खेल खेलना चाहते थे तो आज ही प्ले स्टोर से play along एप्पलीकेशन को डाउनलोड कर लीजिए। बताना चाहते हैं कि इस बार play along में खेलते समय आपको भी लाइफ लाइन का विकल्प देखने को मिल सकता है। आप भी घर बैठे 1 लाख रूपये की धन राशि जीत सकते हैं। आपको हमारी आज की जानकारी कैसी लगी है हमे लाइक, शेयर और कमेंट करे। अगर आपके पास कोई अन्य जानकारी है तो हमारे साथ में साझा करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here