Home मनोरंजन कसौटी जिंदगी की 2 का ट्रेलर हुआ जारी, शाहरुख खान होंगे इस...

कसौटी जिंदगी की 2 का ट्रेलर हुआ जारी, शाहरुख खान होंगे इस रोल में

कसौटी जिंदगी की 2 का ट्रेलर हुआ जारी, शाहरुख खान होंगे इस रोल में: कसौटी जिंदगी की 2 का ट्रेलर रिलीज़ कर दिया गया है| एकता कपूर का यह रियलिटी शो इस समय खूब सुर्खियां बटोर रहा है और इसी बीच इस शो के सीजन 2 का ट्रेलर जारी कर दिया गया है| सीजन 2 में प्रेरणा के किरदार में एरिका फर्नांडिज और अनुराग के रोल में पार्थ समथान नजर आएँगे| यह शो 25 सितंबर से स्टार प्लस पर शुरू हो होने जा रहा है|

कसौटी जिंदगी की 2 का ट्रेलर हुआ जारी, शाहरुख खान होंगे इस रोल में

कसौटी जिंदगी की 2 ट्रेलर

एकता कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर शो के ट्रेलर का वीडियो शेयर कर इस बात की जानकारी दी है| इस वीडियो में बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख़ खान प्रेरणा और अनुराग से लोगों को मिलवा रहे है| वीडियो में शाहरुख़ कहते हुए नजर आ रहे है की- क्या आपने कभी रेल की पटरियों को ध्यान से देखा है? इनमें एक अजीब सा रिश्ता होता है यह मिलों तक साथ चलते है लेकिन कभी एक नहीं होते|

ये भी पढ़े- कपिल शर्मा ने शुरू की तैयार, इस शो से करेंगे टीवी पर वापसी

यह बात शाहरुख़ ने अनुराग और प्रेरणा की कहानी को समझाने के लिए कही|| कुछ ऐसी ही कहानी है अनुराग और प्रेरणा की| चाहत के इस सफर में कितनी कसौटियों से होकर गुजरेगा इनका प्यार| इसके बाद कसौटी के सिग्नेचर स्टाइल में अनुराग और प्रेरणा की शो में एंट्री को दिखाया गया है|

 


शाहरुख़ खान इस रियलिटी शो में नरेटर के किरदार में होंगे| शाहरुख़ दर्शकों को अनुराग और प्रेरणा से इंट्रोडस करवाते हुए दिखेंगे| इस रियलिटी शो के पहले तीन एपिसोड में शाहरुख़ खान नरेटर की भूमिका में होंगे| सूत्रों के अनुसार इसके लिए शाहरुख़ ने 8 करोड़ रूपये की मोटी फीस भी ली है| यह शाहरुख़ और स्टार इंडिया के बीच हुई डील का हिस्सा है| एकता ने इससे पहले शाहरुख़ खान के साथ एक वीडियो भी शेयर किया था|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here