Home मनोरंजन Kamal Rashid Khan Arrested News Update in Hindi | किस ट्वीट को...

Kamal Rashid Khan Arrested News Update in Hindi | किस ट्वीट को लेकर KRK की हुई है गिरफ्तारी, कब होंगे रिहा ?

नमस्कार दोस्तों, आज हम बात करने वाले है Kamal Rashid Khan Arrested के बारे में, जी हां दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दे की फिल्मो पर रिव्यु देने वाले और यूटूबेर रोस्टर कमाल राशिद खान (KRK) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आपको बता दे की कमाल राशिद खान के खिलाफ मलाड पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया है। अभी जो जानकारी निकलकर सामने आई है उसके मुताबिक कमाल राशिद खान द्वारा साल 2020 में एक विवादित ट्वीट किया था, इसी मामले में उन्हें ग्रिफ्तार किया गया है। मुंबई पुलिस ने उन्हें मुंबई के एयरपोर्ट पर लैंड करने के बाद हिरासत में ले लिया था। तो चलिए विस्तार में पूरा मामला जानते हैं।

Ankita Murder Dumka Case Ankita and Shahrukh Photos Viral | अंकिता और शाहरुख के साथ घूमने के फोटो वायरल, नया एंगल खुला!

Kamal Rashid Khan Arrested News Update in Hindi, KRK Arrest, Kamal Rashid Khan KRK Self Claimed Critic Bollywood Actor Arrested by Mumbai Police | किस ट्वीट को लेकर KRK की हुई है गिरफ्तारी, कब होंगे रिहा?
Kamal Rashid Khan Arrested

Kamal Rashid Khan Arrested News Update in Hindi

मुंबई पुलिस ने मीडिया से बातचीत में बताया कि KRK को आज बोरीवली कोर्ट में पेश किया जाएगा। जैसा की आप सभी को मालूम है कमाल राशिद खान  सोशल मीडिया पर अपने विवादित बयान के चलते सुर्खियों में बने रहते हैं, वह अक्सर फिल्मो पर अपना रिव्यु देते है, और रिव्यु के दौरान ही वह कई सेलेब्रिटी को ट्रोल कर देते है। जिसके चलते इन्हे लोगो की आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ता है, और केआरके यह आज से नहीं बल्कि कई सालो से कर रहे है।

किस ट्वीट को लेकर KRK की हुई है गिरफ्तारी?

अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि किस ट्वीट के चलते उन्हें मुंबई पुलिस ने अरेस्ट किया है, लेकिन सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक साल 2020 में उन्होंने ऋषि कपूर और इरफान खान के बारे में एक आपत्तिजनक  टिप्पणी ट्विटर पर की थी, जिसके खिलाफ में उस उन पर FIR भी दर्ज की गई थी, यह शिकायत  युवा सेना की कोर कमेटी के सदस्य राहुल कनल के द्वारा दी गई थी।

किस धारा के तहत दर्ज है मामला?

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 30 अप्रैल 2020 को KRK ने  बॉलीवुड इंडस्ट्री के महान अभिनेता ऋषि कपूर को हॉस्पिटल में एडमिट किए जाने के बारे में लिखा था कि उन्हें अभी मरना नहीं चाहिए क्योंकि वाइन शॉप बस खुलने ही वाली हैं।  इसके बाद उनपर धारा 294 के तहत मामला दर्ज किया गया था।

आपको बता दे की यह पहली बार नहीं जब KRK पर FIR की गई हो, एक बार बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार सलमान खान ने भी उन पर मानहानि का केस कर दिया था। जिसके बाद उनका ट्विटर हैंडल ससपेंड हो गया था, और इसके बाद उन्होंने आत्महत्या करने की धमकी दे दी थी। खबरे सामने आ रही है की उन्हें 14 दिन की हिरासत में लिया गया है अब देखना होगा की वह कब तक जेल से बहार आते है। मनोरंजन जगत से जुड़ी ताज़ा खबरे पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहे

8 Years Old Hindu Girl Kavita Gangrape in Pakistan News in Hindi | पाकिस्तान में हिंदू बच्ची से गैंगरेप के बाद नोच ली आंखें, वीडियो आया सामने!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here