Home मनोरंजन Web Series ‘Jubilee’ Trailer Review: मनोरंजन इंडस्ट्री में पर्दे के पीछे क्या...

Web Series ‘Jubilee’ Trailer Review: मनोरंजन इंडस्ट्री में पर्दे के पीछे क्या कुछ होता है? यह वेब सीरीज दिखाएंगी !

नमस्कार दोस्तों, आज हम बात करने वाले हैं Jubilee Trailer के बारे में, जानेगे की कहानी क्या है? स्टार कास्ट के बारे में और भी काफी इस वेब सीरीज के बारे में जानने वाले है। जैसा कि आप सभी को मालूम है बॉलीवुड इंडस्ट्री को हमेशा से नकारात्मक दृष्टिकोण से देखा गया है, हमेशा से यही कहा जाता है जैसी मनोरंजन इंडस्ट्री ऊपर से दिखाई देती है वैसी अंदर से बिल्कुल भी नहीं है। बल्कि, इस फिल्मी नगरी के भीतर भी कई राज दफन है, जिनमें कुछ वक्त के साथ सामने आते हैं, जबकि कुछ राज लाइट्स, कैमरा और एक्शन में दबकर गुम हो जाते हैं। अब इसी फिल्मी दुनिया का छुपा हुआ चेहरा एक वेब सीरीज लेकर आ रही है उसका नाम ‘जुबली’ (Jubilee) है।

 

Jubilee Trailer Out Review in Hindi | Amazon Prime Video 'Jubilee' Web Series Release Date, Star Cast, Storyline More Details in Hindi | मनोरंजन इंडस्ट्री में पर्दे के पीछे क्या कुछ होता है? यह वेब सीरीज दिखाएंगी !

Jubilee Trailer Review

मशहूर ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेज़न प्राइम वीडियो की अगली वेब सीरीज ‘जुबली’ होने वाली है, जिसका जबरदस्त ट्रेलर अधिकार तौर पर लांच कर दिया गया है। जिसके आजादी के बाद यानी 1947 के बाद की फिल्मी दुनिया को दिखाया गया है। Jubilee Web Series में आपको कहानी प्यार, फरेब और नफरत सब कुछ एक साथ देखने को मिलने वाला है। ये कहानी है फिल्म स्टूडियो रॉय टॉकीज के मालिक की, जिसकी पत्नी (अदिति राव हैदरी) का अफेयर एक एक्टर से चल रहा है।

Storyline

Jubilee Trailer  की शुरुआत एक एक्सीडेंट कार से होती है, जिसमे से एक युवक मदद मांग रहा है, वही एक युवक पास में खड़ा हुआ है जिसका नाम बिनोद (अपारशक्ति खुराना) है, जो इस मोके का फायदा उठा कर कार में सवार युवक को मार देता है। इसके दूसरे सीन में 1947 का सीन दिखाया गया है और रॉय टॉकीज भी दिखाया गया है। इसी दौरान एक उभरते कलकार मदन कुमार का जिक्र सुनाई देता है।

Jubilee Web Series Release Date

आपकी जानकारी के लिए बता दे की Jubilee Web Series में आपको अदिति राव हैदरी और अपारशक्ति खुराना  मुख्य भूमिका में देखने को मिलने वाले हैं, ‘जुबली’ में प्रसेनजीत चटर्जी, सिद्धांत गुप्ता, नंदीश संधू, राम कपूर और वामिका पब्बी जैसे सितारे भी बड़ी भूमिका इस वेब सीरीज में निभाने वाले है। ऐमेज़ॉन प्राइम वीडियो पर 7 अप्रैल 2023 को आधिकारिक तौर पर इसे रिलीज कर दिया जाएगा। आपको ट्रेलर कैसा लगा ? कमेंट करके जरूर बताये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here