![Sanjana Sanghi Will Be Seen In Guru Randhawa Music Video | Guru Randhawa की मिस्ट्री गर्ल का हुआ खुलासा, "Mehendi Wale Haath" में नज़र आएंगी दिल बेचारा की एक्ट्रेस संजना संघी](https://hindi.dekhnews.com/wp-content/uploads/2021/01/Mehendi-Wale-Haath-Video-Song-533x300.jpg)
पंजाबी इंडस्ट्री की मशहूर सिंगर गुरु रंधावा का ‘मेहंदी वाले हाथ’ ( Mehendi Wale Haath ) गाना जल्द रिलीज होने वाला है जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा की एक्ट्रेस संजना सांघी ( Sanjana Sanghi ) गुरु के अपकमिंग सॉन्ग वीडियो में देखने को मिलने वाली है। इस नए गाने का फर्स्ट लुक सामने आ चूका है। First Look गुरु के फैंस को बेहद पसंद आ रहा है, साथ ही साथ संजना के नए लुक को भी बेहद पसंद किया जा रहा है। आपको बता दे की ‘मेहंदी वाले हाथ’ सांग 14 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा।
मेंहदी वाले हाथ के फर्स्ट लुक की बात करें तो, इसमें संजना दुल्हन की ड्रेस में देखने को मिल रही है, वहीं गुरु फौजी बने हुए नज़र आ रहे हैं।यही नहीं बल्कि उनके हाथो में एक बंदूक भी देखने को मिल रही है। “मेहंदी वाले हाथ” को साचते एंड परंपरा ने म्यूजिक दिया है। वहीं, गाने के Lyrics सईद कादरी ( Sayeed Quadri ) ने लिखे हैं।इस गाने को अरविंद खैरा ( Arvind Khera ) ने डॉयरेक्ट किया है। मनोरंजन जगत से जुड़ी लेटेस्ट खबरें सबसे पहले जाने के लिए हमारे साथ बने रहे।