Home मनोरंजन Gold Movie Teaser: गोल्ड का टीजर हुआ जारी, हॉकी प्लेयर के रूप...

Gold Movie Teaser: गोल्ड का टीजर हुआ जारी, हॉकी प्लेयर के रूप में नजर आ रहे हैं अक्षय कुमार

Gold Movie Teaser: बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार की फिल्म गोल्ड का टीज़र रिलीज़ हो गया है| टीज़र में अक्षय कुमार एक हॉकी प्लेयर का किरदार निभा रहे है| फिल्म की स्टोरी 1946 से लेकर 1948 के बीच की है| इस फिल्म की कहानी अक्षय कुमार पर बेस्ड है, जो इस मूवी में एक भारतीय हॉकी खिलाडी का रोल कर रहे है|

फिल्म के टीजर के शुरू में ही अक्षय एक डॉयलोग बोलते है ”हम हॉकी से प्यार करता है, अपने देश से प्यार करता है। भारतीय हॉकी टीम से अभी तक केवल 3 गोल्ड जीते है वो भी ब्रिटिश राज के समय| टीज़र में यह बोलै गया है की अब बस बहुत हुआ कल तक हम अंग्रेजों के लिए खेलते थे अब अपने देश के लिए खेलेंगे|

Gold Movie Teaser: गोल्ड का टीजर हुआ जारी, हॉकी प्लेयर के रूप में नजर आ रहे हैं अक्षय कुमार

इस फिल्म को रीमा कागती ने निर्देशित कर रही है जिसका फर्स्ट लुक काफी समय पहले ही जारी किया जा चूका है| अगर इस फिल्म की कहानी की बात करे तो इस फिल्ल्म में 1948 के दौर को दिखाया गया है, जब भारत ने पहली बार एक आजाद देश के तौर पर ओलंपिक खेलों भाग लिया था| फिल्म गोल्ड थिएटर में 15 अगस्त 2018 को लगेगी|

इस के माध्यम से टीवी एक्ट्रेस मौनी रॉय बॉलवुड में अपना करियर शुरू करने जा रही है| बता दें की मौनी रॉय एक लम्बे वक्त तक टीवी सीरियल में काम कर चुकी है| उन्हें हिंदी टीवी शो ‘नागिन’ और ‘देवों के देव महादेव’ से अच्छी खासी लोकप्रियता मिली थी| इस फिल्म में अक्षय कुमार फिल्म में एक हॉकी प्लेयर के रूप में भारतीय हॉकी टीम के कप्तान बलबीर सिंह कर किरदार निभा रहे है| सूत्रों से खबर तो यह भी है की इस फिल्म में कुणाल कपूर अक्षय के साथ सपोर्टिव किरदार में दिख सकते है|

ये भी पढ़े- पद्मावत बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, 200 करोड़ के पर हुई कमाई|

Secret Superstar Box Office Collection: चीन में कुल 584.60 करोड़ की कमाई की|

आपको बता दें की आने वाले महीनो में अक्षय कुमार की काफी फिल्मे परदे पर रिलीज़ होंगी| फिल्म ‘क्रैक’ से लेकर ‘मुगल’, ‘2.0’, ‘पैडमैन’ और गोल्ड में अक्षय में भी अभिनय करते नजर आएंगे| बता दें की यदि रिलीज़ की तारीख को लेकर को परेशानी नहीं हुई तो इस साल अक्षय 4 से 5 फिल्मों के साथ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा सकते है| बीते साल 2017 में अक्षय की जितनी फिल्म रिलीज़ हुई उन्होंने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी खासी कमाई की थी| साल 2017 में उनकी आखरी फिल्म ‘टॉयलेट एक प्रेम कथा’ रिलीज़ हुई थी, जिसने काफी अच्छा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here