Home मनोरंजन File No 323 Movie Review in Hindi | भारत के भगोड़े विजय...

File No 323 Movie Review in Hindi | भारत के भगोड़े विजय माल्या का रोल प्ले करेंगे अनुराग कश्यप?

नमस्कार दोस्तों, आज हम बात करने वाले हैं विजय माल्या पर बन रही फिल्म ‘फाइल नंबर 323’ (File No 323) के बारे में, ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’, ‘रमन राघव’ और ‘ब्लैक फ्राइडे’ जैसी बड़ी फिल्मों को डायरेक्ट करने वाले डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने कई फिल्मों में बतौर एक्टर भी जलवा दिखाया है।  ‘अकीरा’, ‘धूमकेतु’ और ‘मुक्काबाज’ जैसी तमाम फिल्मों में अनुराग कश्यप बतौर एक्टर  देखने को मिले हैं, इस बात को नकारा नहीं जा सकता कि उन्होंने अपने टैलेंट पर लोग का दिल जीता है। लेकिन ऐसा प्रतीत होता है कि अनुराग कश्यप का अपने करियर का बेस्ट देना अभी बाकि है।

Sidhu Moosewala New Song ‘VAAR’ Review in Hindi | सिद्दू मूसे वाला की हत्या के बाद दूसरा गाना हुआ रिलीस, ट्रेंडिंग नंबर दो!

File No 323 Movie Review in Hindi | Anurag Kashyap to play the role of India's fugitive Vijay Mallya | File No 323 Movie Star Cast, Release Date, Story Line,Details in Hindi,

File No 323 Movie Review in Hindi

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि कार्तिक जल्द ही भारत के भगोड़े विजय माल्या को लेकर एक फिल्म बनाने वाले है। इसे फिल्म के जरिए  कार्तिक अपना डायरेक्टोरियल डेब्यू  करने जा रहे हैं। हिंदुस्तान के करोड़ों रुपए लेकर भागने वाले भगोड़े विजय माल्या पर यह फिल्म बनने वाली है। आपको बता दें कि इस फिल्म की कहानी विजय माल्या, नीरव मोदी और मेहुल चौकसी जैसे दिग्गज बिजनेसमैन्स द्वारा किए गए रियल लाइफ स्कैम्स पर आधारित होगी।  अभी जो ताजा जानकारी निकल कर सामने आ रही है उसके मुताबिक अनुराग कश्यप ‘फाइल नंबर 323’ (File No 323) फिल्म में मुख्य भूमिका में देखने को मिलने वाले हैं, जो की विजय माल्या का रोल निभाने वाले हैं।

भारत के भगोड़े विजय माल्या का रोल प्ले करेंगे अनुराग कश्यप?

अगर आपको नहीं मालूम तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि विजय माल्या और अनुराग कश्यप के कद काठी काफी हद तक मिलती-जुलती है। अनुराग कश्यप का इतना महत्वपूर्ण किरदार निभाना सुनने में ही काफी अपीलिंग लगता है।  सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक फिल्म मेकर अनुराग कश्यप के साथ लगातार बातचीत कर रहे हैं, फिल्म के डायरेक्टर कार्तिक का इस फिल्म को लेकर काफी बड़ा विजन है, यही कारण है कि फिल्म में विजय माल्या के किरदार को जानदार और दमदार दिखाना चाहते हैं, जिसके लिए उन्होंने अनुराग कश्यप का चयन किया।

File No 323 Movie Cast Details

 मीडिया रिपोर्ट की माने तो विजय माल्या के किरदार को दिखाने के लिए अनुराग कश्यप को प्रोस्थैटिक मेकअप दिया जाएगा। इसके अलावा फिल्म में अन्य किरदार को कौन निभाने वाला है इसकी कोई भी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।  अब यह देखना बेहद दिलचस्प होगा अनुराग कश्यप इस ऑफर को मानते हैं या फिर नहीं ? आपको क्या लगता है विजय माल्या के रोल के लिए अनुराग कश्यप सही रहेंगे या फिर नहीं ? कमेंट करके जरूर बताएं।

Haryana Gurugram Car Accident CCTV Footage Video Watch | शराब के नशे में कार से स्टंट, 3 लोगों को कुचला, एक की मौत, 2 गंभीर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here