Home मनोरंजन Bulbbul Trailer Review in Hindi: ट्रेलर में है क्या ? स्टार कास्ट...

Bulbbul Trailer Review in Hindi: ट्रेलर में है क्या ? स्टार कास्ट और रिलीज डेट

Bulbbul Trailer Review in Hindi: अनुष्का शर्मा भले ही इस समय नही दिखाई दे रही हो, लेकिन प्रोड्यूसर के तौर पर वह काफी सक्रिय हैं। पहले अनुष्का शर्मा अमेज़न प्राइम वीडियो पर वेब सीरीज पाताल लोक लेकर आई और अब वह नेटफ्लिक्स पर फ्लिम बुलबुल लेकर आ रही हैं। फ्लिम का ट्रेलर जारी कर दिया गया है जोकि हॉरर और थ्रिलर से भरा हुआ है। तो चलिए जानते हैं बुलबुल फ्लिम के ट्रेलर के बारे में और अगर आपको हमारी जानकारी पसंद आये तो लाइक और शेयर करना मत भूलिए गा।

Netflix Bulbbul Horror Movie Review in Hindi, अनुष्का शर्मा की 'बुलबुल', इस दिन नेटफ्लिक्स पर होगी launch, क्या होने वाली है फिल्म की कहानी ? फिल्म Cast की जानकारी
Bulbbul Trailer Review in Hindi

ट्रेलर में है क्या ?

बुलबुल का ट्रेलर हॉरर, एक्शन और थ्रिलर से भरा हुआ है । घोस्ट स्टोरी और बेताल के बाद यह नेटफ्लिक्स का एक और तीसरा प्रयास है। आपको बता दें कि बुलबुल का ट्रेलर काफी ज्यादा रोचक और इंटेंस नजर आ रहा है। ट्रेलर में बुलबुल और सत्या की कहानी दिखाई गई है, जिसमे काफी पुराने जमाने की हवेलियां और डोलिया दिखाई गई है। बुलबुल को सत्या से महोब्बत है, लेकिन बचपन में उसकी शादी महेंद्र से हो जाती है। हालांकि, लंबे समय तक बुलबुल और सत्या मिलते रहते हैं। एक दिन वह चला जाता हैं और जब 5 साल बाद लौटता है तो हवेली बदल चुकी होती है। कोई चुड़ैल या आदमी किसी की मार रहा होता है। महेंद्र भी मर जाता है। अब सत्या को इन सबसे निपटना है लेकिन यह सब इतना आसान नही है।

स्टार कास्ट और रिलीज डेट

तृप्ति डिमरी फ्लिम की लीड रोल यानी कि बुलबुल का क़िरदार निभा रही हैं। तृप्ति इससे पहले लैला मजनू जैसी फिल्मो का हिस्सा रह चुकी है। इसके अलावा राहुल बोस भी पर्दे पर दिखाई देने वाले हैं। वह बुलबुल के पति महेंद्र का किरदार निभा रहे हैं। तृप्ति के साथ अविनाश तिवारी भी नजर आने वाले हैं। दोनो इससे पहले लैला मजनू में स्क्रीन शेयर कर चुके हैं। वही इससे पहले अविनाश भी घोस्ट स्टोरी का हिस्सा बन चुके हैं। वह करण जौहर वाले पार्ट में दिखाई दिए थे। आपको मनोरंजन और लेटेस्ट अपडेट से जुड़ी जानकारी कैसी लगी हमे लाइक करके जरूर बताइये गा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here