Home मनोरंजन Boycott OMG-2: अक्षय कुमार की फिल्म ओ माय गॉड 2 का ...

Boycott OMG-2: अक्षय कुमार की फिल्म ओ माय गॉड 2 का बहिष्कार क्यों हो रहा है? हिंदू संगठन ने सिनेमाघर जलाने की चेतावनी दी

नमस्कार दोस्तों, अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी स्टारर फिल्म ओ माय गॉड 2 के बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने में कुछ 1 घंटे बाकी है, लेकिन इससे पहले सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फिलम का बहिष्कार बॉयकॉट ट्रेंड शुरू हो गया है। एक तरफ अक्षय कुमार के फैंस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, तो वही दूसरी तरफ फिल्म का जोरों शोरों से बहिष्कार होने लगा है और फिल्म का विरोध किया जा रहा है। अब ताज़ा मामला उत्तर प्रदेश के आगरा से सामने आया है, जहां फिल्म को लेकर विरोध हो रहा है और अक्षय कुमार के पोस्टर और पुतले तक जलाए जा रहे हैं। तो चलिए विस्तार में जानते है पूरा मामला क्या है ?

OMG 2 VS Gadar 2 Advance Booking Collection: एडवांस बुकिंग में किस फिल्म ने मारी बाजी? किस फिल्म को लेकर दर्शकों का क्रेज?

Boycott OMG-2 | Why is Akshay Kumar's film Oh My God 2 being boycotted? Hindu organization warns of burning cinema halls | हिंदू संगठनों द्वारा ओ माय गॉड 2 फिल्म का बहिष्कार

Boycott OMG-2

आपकी जानकारी बता दे कि उत्तर प्रदेश आगरा में राष्ट्रीय हिंदू परिषद भारत के कार्यकर्ताओं ने ओ माय गॉड 2 फिल्म का विरोध किया, कार्यकर्ताओं के हाथों में फिल्म और फिल्म के लीड एक्टर्स के पोस्टर मौजूद रहे। इसी के साथ फिल्म के बहिष्कार की मांग की जा रही है। कार्यकर्ताओं का कहना है की फिल्म के जरिए भगवान शिव का अपमान किया जा रहा है, फिल्म मेकर बार-बार हिंदुओं की भावनाओं के साथ खिलवाड़ करते हैं, लेकिन इस बार वह ऐसा नहीं करने देंगे। विरोध में अक्षय कुमार का पुतला और फिल्म के पोस्टर भी जलाए गए। यही नहीं अक्षय कुमार की पोस्ट पर कालिक पोती गई और जूते चप्पल अक्षय कुमार की फोटो पर मारे गए।

OMG 2 Trailer & Advance Booking Details: आज रिलीज़ होगा अक्षय कुमार की मच अवेटेड फिल्म OMG 2 का ट्रेलर, जाने एडवांस बुकिंग की जानकारी!

अक्षय कुमार की फिल्म ओ माय गॉड 2 का बहिष्कार क्यों हो रहा है?

हिंदू संगठनों का कहना है कि OMG-2 फिल्म में भोलेनाथ को किरदार को गलत तरीके से दिखाया गया है, जिससे हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचा है। हिंदू संगठनों का कहना है की फिल्म से भोलेनाथ के किरदार को हटाया जाए और फिर फिल्म को रिलीज किया जाए। अगर ऐसा नहीं किया जाता तो फिल्म का ऐसे ही बहिष्कार किया जाएगा। राष्ट्रीय परिषद ने चेतावनी दी है कि वो सिनेमाघरों में आग लगाने से भी पीछे नहीं हटेगा।

OMG 2 Har Har Mahadev Song Release:

हिंदू संगठन ने सिनेमाघर जलाने की चेतावनी दी

इसी के साथ ट्विटर पर अक्षय कुमार के कई पुराने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी है, जिसमें वह हिंदू देवी देवताओं का अपमान कर रहे हैं, उनकी पिछली फिल्मों के कई वीडियो वायरल हो रही है जिम हिंदू संस्कृति का मन किया गया है। इन्हीं सब कारणों के चलते फिल्म का बहिष्कार किया जा रहा है। अब यह देखना होगा कि इन सब के कारण फिल्म की कमाई पर आने वाले दिनों में क्या प्रभाव पड़ता है? OMG-2 फिल्म कलेक्शन और कमाई के बारे में जानने के लिए हमारे साथ बने रहे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here