Home मनोरंजन Bollywood Movies Releases Of 2023 List | साल 2023 में रिलीज होने...

Bollywood Movies Releases Of 2023 List | साल 2023 में रिलीज होने वाली बड़ी बॉलीवुड फिल्में!

2022 बॉलीवुड की फिल्मों के लिए उतना अच्छा नहीं रहा लेकिन साउथ की फिल्मों ने 2022 में काफी अच्छा कमाल दिखाया। आर आर आर और केजीएफ जैसी बहुत सी फिल्में दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आई। द कश्मीरी फाइल और ब्रह्मास्त्र को पीछे छोड़ दिया जाए तो 2022 बॉलीवुड के लिए ज्यादा अच्छा नहीं रहा।

List of All Upcoming Bollywood Movies for 2022 and 2023

Bollywood Movies Releases Of 2023 List, Bollywood Movie Calendar 2023, List of Bollywood Films of 2023, List of Upcoming Hindi Movies 2023, Upcoming Bollywood Movies 2023 List, साल 2023 में रिलीज होने वाली बड़ी बॉलीवुड फिल्में!

Bollywood Movies Releases Of 2023 List

2023 के लिए बॉलीवुड अभी से अपनी तैयारियां कर चुका है। शाहरुख खान की बहुत सी फिल्मों का इंतजार है जोकि 2023 के लिए शेड्यूल है। चलिए आपको बताने का समय आ गया है कि 2023 में कौन सी बड़ी फिल्में आने वाली है जो कि अभी तक अनाउंस हो गई है।

1. पठान रिलीज डेट जनवरी 2023

जॉन इब्राहिम शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की अपकमिंग फिल्म पठान का टीजर हाल ही में रिलीज हुआ है। यह रिपब्लिक डे वीकेंड पर रिलीज होगी। 2018 में फिल्म जीरो के बाद शाहरुख खान एक बार फिर से 2023 में सिल्वर स्क्रीन पर लौटेंगे। यह एक सुपर एक्शन फिल्म होने वाली है जिसमें शाहरुख खान के किरदार को लेकर काफी ज्यादा तारीफ की जा रही है।

2. आदि पुरुष रिलीज डेट 12 जनवरी 2023

यह साल की पहली और आने वाली सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर हिट साबित होने वाली है। हालांकि इसकी रिलीज डेट थोड़ी सी बदल सकती है। सुपरस्टार प्रभास की फिल्म भगवान राम पर आधारित है। ऐसे में इसका इंतजार अभी से होने लगा है।

3. जवान रिलीज डेट 2 जून 2023

दक्षिण के सुपर डायरेक्टर एटली और शाहरुख खान मिलकर इस फिल्म को बना रहे हैं। फिल्म में आपको एक्शन देखने को मिलने वाला है साथ ही साथ एक ऐसे आम आदमी की कहानी है जिसे झूठे इल्जाम में फंसा दिया गया है। यह कहानी आगे कैसे बढ़ती है और वह इंसान अपने जीवन में कैसे फैसले लेता है यह सब देखने वाली बात है।

4. डंकी अभी तक रिलीज डेट सामने नहीं आई है

शाहरुख खान और राजकुमार हीरानी पहले बार एक साथ काम करने वाले हैं। यह दोनों मिलकर एक लाइट हार्टेड कॉमेडी ड्रामा लेकर आने वाले हैं जोकि राजकुमार हीरानी की खासियत है। अब देखना यह है कि यह फिल्म मुन्ना भाई एमबीबीएस, पीके, 3 इडियट और संजू जैसे सफलता हासिल कर पाती है कि नहीं। वैसे शाहरुख खान की फिल्म है तो इसपर डाउट नहीं है।

5. रॉकी और रानी की प्रेम कहानी रिलीज डेट 28 अप्रैल 2023

डायरेक्टर करण जौहर एक लंबे अरसे के बाद अपनी एक नई फिल्म लेकर आ रहे हैं। यह एक एडल्ट लव स्टोरी होने वाली है जोकि नॉर्थ इंडिया और साउथ इंडिया लड़की की कहानी होगी।
फिल्म में आलिया भट्ट, प्रीति जिंटा, रणवीर सिंह, शबाना आजमी नजर आने वाले हैं।

6. भोला रिलीज डेट मार्च 30

इस फ़िल्म को अजय देवगन और धर्मेंद्र शर्मा डायरेक्ट कर रहे हैं। अजय देवगन तब्बू संजय मिश्रा और मकरंद देशपांडे जैसे बड़े कलाकार इसमें दिखाई देने वाले हैं। इस फिल्म में ड्रग्स की कहानी है जोकि बिछड़े हुए परिवार के इर्द-गिर्द घूमते रहती है।

7. टाइगर 3 रिलीज डेट 21 अप्रैल 2023

सलमान खान और कैटरीना कैफ की सक्सेसफुल फ्रेंचाइजी टाइगर 3 भी 2023 में रिलीज होने वाली है। हर बार की तरह इस बार भी सलमान खान ईद के मौके पर अपनी फिल्म रिलीज करेंगे। पिछले फिल्मों की तरह सलमान खान की यह फिल्म भी एक्शन से भरपूर होने वाली है।

8. द आर्चीज रिलीज डेट- अभी कंफर्म नहीं है

सुहाना खान और खुशी कपूर के साथ में बहुत से नए चेहरे इस फिल्म के साथ में डेब्यू करने वाले हैं। जोया अख्तर इस फिल्म को डायरेक्ट करने वाली है और उम्मीद है कि साल के शुरुआत में ही फ़िल्म रिलीज हो जाएगी। थिएटर पर रिलीज होगी कि नहीं इसके बारे में कुछ कह नहीं सकते हैं लेकिन नेटफ्लिक्स पर जरूरी रिलीज होने वाली है।

9. एनिमल रिलीज डेट- अभी कंफर्म नहीं है

रणवीर कपूर की एनिमल का अनाउंसमेंट कुछ समय पहले ही हुआ था। फिल्म कब रिलीज होगी इसके बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन गैंगस्टर ड्रामा फिल्म में एक्शन भरपूर दिखाई देने वाला है। इसमें रणवीर कपूर के साथ साथ रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर और परिणीति चोपड़ा दिखाई देने वाले हैं।

10. पुष्पा- पार्ट 2 रिलीज डेट- अभी कंफर्म नहीं है

पहले पार्ट के सक्सेसफुल होने के बाद अब दूसरे भाग के भी हिट होने की संभावना जताई जा रही है। इस फिल्म में पुष्पा और पवन सिंह की दुश्मनी को दिखाया जाएगा।

11. बड़े मियां छोटे मियां रिलीज डेट दिसंबर 2023

अक्षय कुमार जाह्नवी कपूर और टाइगर श्रॉफ इस फिल्म में मुख्य किरदार में नजर आने वाले हैं। 2023 के अंत में फिल्म के रिलीज होने की संभावना जताई जा रही है। यह एक एक्शन फिल्म साबित होने वाली है। आने वाले साल की यह सभी मोस्ट अवेटेड फिल्म है।

रिलीज की तारीखों के साथ 2022 और 2023 के में आने वाली सभी बॉलीवुड फिल्मों की सूची

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here