Home मनोरंजन Bollywood Movie Release in February 2023 List | फरवरी 2023 में इन...

Bollywood Movie Release in February 2023 List | फरवरी 2023 में इन बॉलीवुड फिल्मों को आप थिएटर पर देख सकते!

नमस्कार दोस्तों, आज हम बात करने वाले हैं फरवरी 2023 में कौन-कौन सी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिलीज (Bollywood Movie Release in February 2023 List) होने वाली है ? साल 2023 की शुरुआत बॉलीवुड के लिए अच्छी मानी जा रही है, ऐसा माना जा रहा है कि शाहरुख खान की फिल्म पठान ने बॉलीवुड इंडस्ट्री की डूबती नैया को बचा लिया है, लेकिन अभी बॉलीवुड इंडस्ट्री की परीक्षा खत्म नहीं हुई है। फरवरी महीने में कई फिल्में रिलीज होने जा रही है जिसका लोगो को बेसब्री से इंतजार है। आपको बता दें कि इस महीने में कार्तिक आर्यन, अक्षय कुमार, अलाया एफ समेत कई बॉलीवुड स्टार की फिल्में रिलीज होने वाली है, जिसकी जानकारी हम आपके साथ शेयर करने वाले है।

Shehnaaz Gill Upcoming Movie 2023 | शहनाज गिल को मिली यह बड़ी फिल्म, जाने फिल्म का नाम और रिलीज़ डेट!

Bollywood Movie Release in February 2023 List, February 2023 Bollywood Movie Release List, February 2023 Upcoming Movies List, फरवरी 2023 में कौन-कौन सी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी?

Bollywood Movie Release in February 2023 List

फ़राज़

आपकी जानकारी के लिए बता दे की फिल्म ‘फ़राज़’ जुलाई 2016 में ढाका में हुए हमले की असल घटना पर आधारित है, जो कि एक थ्रिलिंग फिल्म है जिसे इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 3 फरवरी 2023 को रिलीज कर दिया जायेगा। हंसल मेहता ने फिल्म को डायरेक्ट किया है। रिलीज से पहले से ही फिल्म विवादों में घिरी हुई है, अब देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या कुछ कर पाती है?

ऑलमोस्ट प्यार विद डीजे मोहब्बत

अनुराग कश्यप के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म “ऑलमोस्ट प्यार विद डीजे मोहब्बत” इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 3 फरवरी 2023 को रिलीज होने जा रही है, जिसमे आपको विक्की कौशल एक डीजे की कहानी से ऑडियंस को रूबरू कराएंगें।

शहजादा

अभी फिलहाल जिस फिल्म का सबसे ज्यादा इंतजार किया जा रहा है वह कार्तिक आर्यन की ‘शहजादा’ फिल्म है , जिसमें वह एक नए अवतार में देखने को मिलने वाले हैं। इसमें आपको एक्शन और ड्रामा भरपूर देखने को मिलने वाला है। फिल्म को थिएटर पर 10 फरवरी 2023 को रिलीज किया जाएगा। आपको बता दे की यह एक साउथ फिल्म की रीमेक फिल्म है।

शिव शास्त्री बलबोओ

अनुपम खेर और नीना गुप्ता स्टारर मसाला फिल्म शिव शास्त्री बलबोओ इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 10 फरवरी 2023 को रिलीज होने जा रही है, इसमें एक साधारण इंसान की कहानी को दिखाया गया है, फिल्म में आपको कॉमेडी देखने को मिलेगी। फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है।

सेल्फी

बॉलीवुड इंडस्ट्री के दो सुपरस्टार अक्षय कुमार और इमरान हाशमी की अपकमिंग फिल्म सेल्फी इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 24 फरवरी 2023 को रिलीज होने वाली है। फिल्म में नुसरत भारूचा और डायना पेंटी भी अहम किरदार में नजर आने वाली हैं। इन सभी फिल्मों को आप इस महीने थिएटर में जाकर देख सकते हैं, आप इस महीने इनमे से कौन सी फिल्म को देखने जाने वाले है ? कमेंट करके जरूर बताएं। ऐसी ही रोचक जानकारी जानने के लिए हमारे साथ जुड़े रहे।

Top 10 Upcoming Hindi Web Series 2023 | साल 2023 में रिलीज़ होने वाली बेस्ट हिंदी वेब सीरीज!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here