Home मनोरंजन Bigg Boss 15 – इस बिग बॉस सीज़न 15 की थीम कुछ...

Bigg Boss 15 – इस बिग बॉस सीज़न 15 की थीम कुछ ऐसी होने वाली है, तस्वीरें और वीडियो हुई वायरल !

Bigg Boss 15 आज रात से प्रसारित होने जा रहा है। लेकिन इस बार बिग बॉस के घर को जंगल में तबदील किया गया है। Filmmaker Omung Kumar ने इस बार घर का डिजाइन तय किया है। Omung Kumar ने खुद अपनी ऑफिशियल इंस्टाग्राम एकाउंट से शो की तसवीर साझा की है। इस बार बिग बॉस के घर को जंगल के विषय पर आधारित किया गया है। Omung Kumar ने इंस्टाग्राम के माध्यम से गार्डन, लिविंग एरिया और बेडरूम की तसवीर साझा की है। Omung Kumar के साथ साथ सलमान खान ने भी प्रोमो साझा किया है।

Bigg Boss 15 - The theme of this Bigg Boss season 15 is going to be like this, pictures and videos went viral!, Bigg Boss 15 House, Bigg Boss 15 Theme, बिग्ग बॉस का घर

Bigg Boss 15 Theme

प्रोमो में सलमान खान ने रेखा जी को विश्वसुंत्री बोलकर सम्मानित किया है। सलमान खान का होस्ट के रूप में 12 वा सीजन होने वाला है। इससे पहले अन्य अभिनेता भी शो को होस्ट कर चुके हैं जैसे की अमिताभ बच्चन, शिल्पा शेट्टी और अरशद वारसी जैसे बड़े सितारे शो को होस्ट कर चुके हैं। इससे पहले वाला सीजन रुबीना दिलाइक बे जीता था। बिग बॉस का यह सीजन 6 सप्ताह पहले ओटीटी प्लेटफार्म वूट पर दिखाया जा चुका है। ओटीटी प्लेटफार्म वूट पर करन जौहर ने बिग बॉस को होस्ट किया था। इसकी विनर दिव्या अग्रवाल रह चुकी हैं।

Bigg Boss 15 - The theme of this Bigg Boss season 15 is going to be like this, pictures and videos went viral!, Bigg Boss 15 House, Bigg Boss 15 Theme, बिग्ग बॉस का घर

बिग बॉस के घर की बात करे तो इस बार एक दो नही बल्कि हजारो रंग दिखाई दे रहे हैं। कही पे झाड़ तो कही हरियाली का नजारा देखने को मिल रहा है। बिग बॉस 15 का घर देख यही बोला जा सकता है कि इस बार जंगल में मंगल और गेस्ट की धमाकेदार एंट्री होने वाली है। बिग बॉस में आज रात सलमान खान के साथ में रणवीर सिंह भी नजर आने वाले हैं। रणवीर सिंह अपने आगमी रियलिटी शो द बिग पिचर का प्रोमोशन करने के लिए आने वाले हैं। बिग बॉस का सेट देख हम यह कह सकते हैं कि हर साल घर के डिजाइन में करोड़ो रूपये का खर्चा किया जाता है। बिग बॉस से जुड़ा आप क्या नया जानते हैं हमारे साथ में जरूर साझा करें और आज रात से बिग बॉस का आनंद उठाये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here