Home मनोरंजन Avengers Endgame Box Office Collection: 5 दिनों में 250 करोड़ के पार...

Avengers Endgame Box Office Collection: 5 दिनों में 250 करोड़ के पार हुई ‘एवेंजर्स ऐंडगेम’ की कमाई

Avengers Endgame Box Office Collection DAY 5, Worldwide Kamai : ‘एवेंजर्स एंडगेम’ आज शुक्रवार 26 अप्रैल को भारत में रिलीज़ हो गई| मार्वल स्टूडियो की इस फिल्म को देखने के लिए भारत में लोग बड़े उत्साहित है| भारत सही दुनियाभर में इस मूवी का लोग बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे जो अब सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है| एवेंजर्स एंडगेम के रिलीज़ फिल्म के पहले दिन और भारत में बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर चर्चा होने लगी है| जिस हिसाब से मूवी की एडवांस बुकिंग हुई है उसके हिसाब से एवेंजर्स एंडगेम फर्स्ट डे बिज़नेस काफी जबरदस्त रहने का अनुमान है| यह पहली हॉलीवुड मूवी है जिसके लिए भारत में इतने बड़े पैमाने पर लोगों ने एडवांस में टिकट बुक करवाएं है|

Avengers Endgame Box Office Collection: एवेंजर्स एंडगेम की पहले दिन की कमाई तोड़ेगी कई रिकॉर्ड

एवेंजर्स एंडगेम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

एवेंजर्स एंडगेम के भारत में रिलीज़ होने के साथ ही एक सवाल उठ खड़ा हुआ है की क्या यह मूवी भारतीय ‘ठग्स ऑफ हिंदुस्तान’ की पहले दिन की कमाई के रिकॉर्ड को तोड़ने में कामयाब होगी? बता दें की आमिर खान की इस मूवी ने फर्स्ट डे कलेक्शन में एक नया रिकॉर्ड बनाया था जिसे अब तक कोई फिल्म नहीं तोड़ सकी है| इस मूवी ने पूरे भारत में पहले दिन 52.25 करोड़ रूपये की कमाई की थी जो अब तक किसी भी मूवी के द्वारा फर्स्ट डे कलेक्शन के लिहाज से सबसे ज्यादा है|

एवेंजर्स एंडगेम पहले दिन की कमाई– 63.21 करोड़ रूपये

एवेंजर्स एंडगेम दूसरे दिन की कमाई– 51.40 करोड़ रूपये

एवेंजर्स ऐंडगेम तीसरे दिन की कमाई–  52.70 करोड़ रूपये

एवेंजर्स ऐंडगेम चौथे दिन की कमाई– 31.05 करोड़ रूपये

एवेंजर्स ऐंडगेम पांचवे दिन की कमाई– 26.10 करोड़ रूपये

एवेंजर्स ऐंडगेम छठे दिन की कमाई– 22 करोड़ रूपये (अनुमानित)

एवेंजर्स एंडगेम टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन– 256.90 करोड़ रूपये

एवेंजर्स एंडगेम की कमाई

ट्रेड एनालिस्ट गिरीश जौहर ने अनुमान लगाया है की एवेंजर्स एंडगेम की पहले दिन की कमाई 50 करोड़ रूपये से अधिक हो सकती है| अगर फिल्म ऐसा करती है तो यह अपने आप में नया रिकॉर्ड होगा जिसे किसी भी मूवी के लिए तोड़ पाना काफी मुश्किल होगा|

Marvel’s Avengers Endgame मूवी ऑनलाइन हुई लीक

एवेंजर्स एंडगेम की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों से साफ जाहिर होता है की इस मूवी के लिए भारत में लोग कितने उत्साहित है| इस मूवी के लिए देशभर के सिनेमाघरों नाईट शो भी रखे गए है और कई सिनेमा में 24 घंटे भी है जिनके टिकट पहले से ही बुक हो चुके है| एवेंजर्स एंडगेम के शुरू के तीन से चार दिन के शो हॉउसफुल रहने की उम्मीद है|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here