Home मनोरंजन अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला ने बेटे को दिया जन्म, तीसरी बार...

अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला ने बेटे को दिया जन्म, तीसरी बार पिता बने अर्जुन

अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला ने बेटे को दिया जन्म, तीसरी बार पिता बने अर्जुन :- बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल पिता बन गए है। अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स ने आज गुरुवार को बेटे को जन्म दिया है। इस बात की जानकारी जेपी दत्ता की बेटी निधि ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की है। निधि ने अपने ऑफिसियल ट्विटर अकाउंट पर एक ट्वीट करते हुए लिखा ‘बधाई हो अर्जुन, इस बड़ी खुशी के लिए.’ मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में गैब्रिएला ने बेटे को जन्म दिया है।

मीडिया न्यूज़ के मुताबिक गैब्रिएला ने बेटे को नार्मल जन्म नहीं दिया है, बल्कि यह सीजेरियन हुआ है। बता दें की गैब्रिएला बुधवार को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था और इस दरमियान गैब्रिएला के परिवार वाले साउथ अफ्रिका भी भारत पहुंचे। अर्जुन रामपाल ने गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स की पूरी प्रेगनेंसी के दौरान काफी ध्यान रखा। काफी बार यह दोनों डॉक्टर के क्लिनिक आते-जाते नजर आए। बता दें की अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स ने शादी नहीं की है और दोनों की शादी से पहले बेटे ने जन्म लिया है।

गैब्रिएला ने बेटे को दिया जन्म

एक्टर अर्जुन रामपाल पहल से ही शादीशुदा है उनकी पत्नी का नाम महर है जिनके दो बच्चे है महिका मायरा। एक मीडिया न्यूज़ को दिए इंटरव्यू में अर्जुन रामपाल ने बताया था की उनकी दोनों बेटियों ने गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स को स्वीकार कर लिया है। उन्होंने खुशी जाहिर की थी की उनकी दोनों बेटियों को उनके इस रिश्ते से कोई आपत्ति नहीं है।

तीसरी बार पिता बने अर्जुन

गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स प्रेग्नेंसी के दौरान अर्जुन रामपाल के साथ बेबीमून पर मालदीव गए थे। यही नहीं अर्जुन ने मुंबई में गैब्रिएला के लिए बेबी शॉवर का फंक्शन का आयोजन भी किया था। इस इवेंट में अर्जुन की दोनों बेटियां भी शामिल हुई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here