Home मनोरंजन Actor Kris Wu Scandal News in Hindi | रेप का दोषी साबित...

Actor Kris Wu Scandal News in Hindi | रेप का दोषी साबित हुआ अभिनेता क्रिस वू, 13 साल की जेल!

नमस्कार दोस्तों, चाइना से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है, जी हां दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दें कि चीनी-कनाडाई पॉप सितारे क्रिस वू रेप सहित अन्य आरोपों का दोषी साबित हो गए है, चीन की एक अदालत ने क्रिस वू को बलात्कार समेत अन्य आरोपों के मामले में शुक्रवार को दोषी करार देते हुए 13 साल कैद की सजा सुना दी है। इसी के साथ अदालत में यह भी कहा गया है की बलात्कार के मामले में तीनों पीड़ितों ने भी शराब का सेवन क्या हुआ था, जिसके चलते पीड़िता विरोध करने में असमर्थ थी। तो चलिए विस्तार में पूरा विवाद जानते है।

 

Actor Kris Wu Scandal News in Hindi, Chinese Canadian music and XXX Return of Xander Cage actor Kris Wu sentenced to 13 years in jail for raping minor, रेप का दोषी साबित हुआ अभिनेता क्रिस वू, 13 साल की जेल!

Actor Kris Wu Scandal News in Hindi

आपकी जानकारी के लिए बता दे की बीजिंग के चाओयांग जिला न्यायालय ने कहा कि क्रिस वू को 2020 के बलात्कार के मामले में 11 साल और छह महीने की सजा दी गई। जबकि ‘यौन स्वच्छंदता में संलग्न होने के लिए भीड़ इकट्ठा करने के अपराध’ के लिए एक वर्ष और 10 महीने की सजा सुनाई गई। अगर आपको नहीं मालूम तो आपकी जानकारी के लिए बता दे यह मामला अब का नहीं बल्कि साल 2018 का है, जिसमें क्रिस और अन्य लोगों ने कथित तौर पर दो महिलाओं के शोषण किया था, इतने सालों तक के चलने के बाद अब  चीनी-कनाडाई पॉप सितारे क्रिस वू को दोषी करार करते हुए, 13 साल की कैद की सजा दे दी गई।

रेप का दोषी साबित हुआ अभिनेता क्रिस वू, 13 साल की जेल!

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो संयुक्त रूप से 13 साल की सजा पर सहमति बनी है और क्रिस वू को जेल में सजा का अपना समय पूरा करने के बाद तुरंत निर्वासित कर दिया जाएगा। अदालत की ओर से जारी एक वक्तव्य में कहा गया, ‘तथ्यों के अनुसार, अपराध की प्रकृति, परिस्थितियों और हानिकारक परिणामों के अनुसार, अदालत ने उपरोक्त निर्णय दिया है।’ इस खबर के सामने आने के बाद क्रिस वू  के फैंस को काफी बड़ा झटका लगा है।

आपको बता दे की उनके न केवल देश में बल्कि विदेश में करोड़ो फैंस मौजूद है, जो इस खबर के जानने के बाद बेहद दुखी है। कुल मिलाकर देखा जाए तो क्रिस वू के लिए समय काफी कठिन होने वाला है, क्योंकि क्रिस वू में शायद ही सोचा होगा की उनके साथ ऐसा भी कुछ हो सकता है। काफी लंबे समय के लिए क्रिस वू को जेल होने वाली है, इस खबर के बारे में आपकी क्या राय है कमेंट करके जरूर बताये। देश और दुनिया से जुड़ी ताज़ा खबरे पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here