Home शिक्षा Police Uniform Code Details in Hindi | Police Rank पुलिस वालों की...

Police Uniform Code Details in Hindi | Police Rank पुलिस वालों की वर्दी देखकर पहचाने उनका पद

दोस्तों हम आये दिन अपने आसपास काफी सारे पुलिस वालों को देखते रहते हैं जिन की वर्दी देखने में लगभग एक जैसी होती है। लेकिन आपको बताना चाहते हैं कि हर एक पुलिस वाले की वर्दी पर अलग-अलग बैच लगे होते हैं। यह सभी बैच पुलिस की पोस्ट और उनके पावर को दर्शाते हैं। आपको बता दें कि अलग-अलग पुलिस वाले को उनके काम के अनुसार और पोस्ट के अनुसार सुविधाएं मिलती है। आज हम आपको बताने वाले हैं कि अलग अलग बैच से पुलिस वालों की पोस्ट और उनकी ताकत को कैसे पहचाने। चलिए आज की जानकारी शुरू करते हैं।

Why Indian Police Wear khaki Uniform in Hindi | पुलिस की वर्दी का रंग खाकी क्यों होता है ?

Police Uniform Code Details in Hindi | Police Rank Recognize the rank of a policeman by looking at his uniform | Police Rank पुलिस वालों की वर्दी देखकर पहचाने उनका पद

Police Uniform Code Details in Hindi

आज हम पुलिस के दुनिया में सबसे छोटे पोस्ट से लेकर सबसे बड़ी पोस्ट के अलग-अलग पुलिस वालों के बारे में जानेंगे।

1. सबसे पहला जो नाम आता है वह है पुलिस कॉन्स्टेबल। सबसे छोटी पोस्ट जो होती है वह पुलिस कॉन्स्टेबल की होती है। कॉन्स्टेबल की वर्दी पर किसी भी प्रकार का बैच नहीं देखने को मिलता है।

2. दूसरे नंबर पर आता है सीनियर पुलिस कांस्टेबल। सीनियर पुलिस कॉन्स्टेबल की पोस्ट कॉन्स्टेबल से बड़ी होती है। इनकी वर्दी पर दो लाल रंग के स्ट्रिप बने होते हैं।
लेकिन आपको बताना चाहते हैं कि महाराष्ट्र के पुलिस कांस्टेबल की वर्दी पर है इस प्रकार के लाल रंग के स्ट्रिप नहीं बने होते हैं। उनके वर्दी पर पीले रंग के स्ट्रिप बने होते हैं।

3. तीसरे नंबर पर आता है हेड कांस्टेबल। यह पोस्ट कॉन्स्टेबल और सीनियर कॉन्स्टेबल से बड़ी होती है। इनके वर्दी पर तीन लाल रंग की स्ट्रीप बनी होती है जबकि महाराष्ट्र के हेड कांस्टेबल की वर्दी पर तीन पीले रंग के स्ट्रीप बने होते हैं। महाराष्ट्र में हेड कांस्टेबल जो टोपी पहनते हैं उस पर पीले रंग की स्ट्रिप बनी होती है जबकि भारत में लाल रंग की गोल टोपी पहनी जाती है।

4. हेड कॉन्स्टेबल के बाद बारी आती है ASI की। ASI की वर्दी पर एक स्टार बना होता है और साथ में लाल और नीले रंग की स्ट्रिप बनी होती है। और इसके नीचे राज्य का नाम लिखा होता है।

5. उसके बाद जो पोस्ट आती है वह होती है सब इंस्पेक्टर की। सब इंस्पेक्टर की वर्दी पर दो सितारे होते हैं और लाल और नीले रंग की पट्टी बनी होती है।

6. इसके बाद पोस्ट आती है असिस्टेंट इंस्पेक्टर की। सबसे पहले आपको बताना चाहते हैं कि यह पोस्ट केवल महाराष्ट्र में होती है। बाकी राज्य में यह पोस्ट नहीं होती है। इन की वर्दी पर तीन सितारे बने होते हैं और साथ में लाल रंग की पट्टी बनी होती है।

7. इसके बाद जो बड़े पोस्ट आती है वह होती है इंस्पेक्टर की। इंस्पेक्टर थाने की सबसे बड़ी पोस्ट होती है और इसे SHO भी कहा जाता है। इंस्पेक्टर की वर्दी पर 3 स्टार होते हैं और साथ में लाल और नीले रंग की पट्टी बनी होती है।

8. अगली पोस्ट होती है डीएसपी की जिस की वर्दी पर तीन सितारे बने होते हैं। डीएसपी को ही एसीपी बोला जाता है।

9. इसके बाद बारी आती है आईएसपी की। जब यह पहले साल में होते हैं तब इन्हें 1 स्टार मिलता है। दूसरे साल में दो और तीसरे साल में तीन सितारे मिलते हैं।

10. इसके बाद पोस्ट आती है SP की। SP की वर्दी पर अशोक चिन्ह के साथ एक स्टार बना होता है।

11. SSP की पोस्ट SP से बड़ी होती है और इनके वर्दी पर अशोक के चिन्ह के साथ दो सितारे बने होते है।

12. DIG की वर्दी पर अशोक चिन्ह के साथ 3 सितारे बने होते हैं। DIG को मिलने वाली गाड़ी पर 1 स्टार लगा होता है।

13. IGP की वर्दी पर 1 स्टार और एक तलवार से क्रॉस बना होता है और 1 स्टार बना होता है। इनको मिलने वाली गाड़ी में 2 स्टार बने होते हैं।

आशा करते हैं कि हमारी आज की जानकारी को आपने काफी ज्यादा पसंद किया होगा। यदि आप कोई अन्य पोस्ट के बारे में जानते हैं या कोई अन्य ज्ञान आपके पास है तो हमारे साथ में जरूर शेयर करें। आज की हिंदी जानकारी को जानने के लिए आप सभी का धन्यवाद।

पुलिस की वर्दी पर शायरी स्टेटस कोट्स | Police Uniform Shayari Quotes in Hindi

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here