Home शिक्षा CBSE Paper Leak 2018: प्रकाश जावड़ेकर बोले- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

CBSE Paper Leak 2018: प्रकाश जावड़ेकर बोले- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

CBSE Paper Leak 2018: प्रकाश जावड़ेकर बोले- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा: सीबीएसई के पेपर लीक मामले में केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने विश्वाश दिलाया है की जो भी लोग पेपर लीक केस में शामिल है उन्हें सख्त से सख्त सज़ा दी जाएगी| केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने इस घटना पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को सम्बोधित कर इस मामले पर अफ़सोस जताया| मैं बच्चों और उनके परिवार की परेशानी भलीभांति समझता हूं।

CBSE Paper Leak 2018: प्रकाश जावड़ेकर बोले- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

सीबीएसई पेपर लीक केस 2018

जावड़ेकर ने कहा की मैं समझ पा रहा हूँ की बच्चों को इस समय कितनी परशानी का सामना करना पड़ रहा है| मैं इस बात का भरोसा दिलाता हूँ की जो भी लोग इस घटना में शामिल है उन्हें किसी भी तरह से बक्शा नहीं जाएगा| सीबीएसई पेपर लीक केस के आरोपी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे| जब से मुझे सीबीएसई पेपर लीक मामले के बारे में पता चला है मैं भी ठीक से सो नहीं पाया हूं आखिर में भी मैं भी एक पिता हूं।

दिल्ली में बिजली हुई सस्ती, फिक्स चार्ज में भारी बढ़ोत्तरी

बता दें की सीबीएसई पेपर लीक मामले की जाँच दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने शुरू कर दी है| इस केस में अभी तक एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है, जो दिल्ली के राजिंदर नगर में एक कोचिंग सेंटर चलाता है| गिरफ्तार किए गए शख्स का नाम विक्की बताया जा रहा है| जो विक्की विद्या कोचिंग सेंटर चलाता है और वो खुद छात्रों को गणित और अर्थशास्त्र का सब्जेक्ट पढ़ाता है|

सूत्रों के अनुसार विक्की को सीबीएसई पेपर लीक केस का मास्टरमांइड बताया जा रहा है| ये भी खबर है की पेपर लीक की एवज में हर छात्र से हजारो रूपये की रकम वसूली जाती थी|

पोर्न देख, अपनी ही कजिन बहन का किया रेप

इस केस में पुलिस को दस स्टूडेंट्स पर भी शक है| जिन छात्रों पर पुलिस कर शक है, ऐसा बताया जा रहा है की इन्हे ही सबसे पहले व्हाट्सऐप के माध्यम से पेपर भेजा गया था| पुलिस अभी इन छात्रों के नंबर निकालने में जुटी है|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here