Home शिक्षा 25 फ़रवरी का इतिहास, जाने आज घटित हुई दुनिया भर में घटनाओं...

25 फ़रवरी का इतिहास, जाने आज घटित हुई दुनिया भर में घटनाओं के बारे में|

25 फ़रवरी का इतिहास (Today History in Hindi): आज 25 फरवरी, रविवार का दिन है| हम इस पोस्ट में आज के दिन दुनियाभर में घटित हुई घटनाओं के बारे में बताने जा रहे है| आज हम इस पोस्ट में पढ़ेंगे की आज के दिन दुनियाभर में क्या हुआ? किस साम्राज्य का पतन हुआ तो वही किस राज्य का उदय हुआ? यहाँ हम इस पोस्ट में आपको पॉइंट में जानकारी देंगे जिन्हे आप अच्छे से बिना किसी परशानी के पढ़ सकते है| तो चलिए अब जानते है आज के दिन का इतिहास और उससे जुड़े कुछ रोचक जानकारी के बारे में|

25 फ़रवरी का इतिहास, जाने आज घटित हुई दुनिया भर में घटनाओं के बारे में|

 25 फ़रवरी को घटित हुई महत्त्वपूर्ण घटनाएँ-

  • अकबर के दरबारी कवि बीरबल आज ही के दिन 1586 में विद्रोही यूसुफजई के साथ एक लड़ाई में प्राण त्याग दिए।
  • पिट्स रेग्यूलेट्री एक्ट 25 फरवरी 1788 को पारित किया गया था।
  • सैमुएल कॉल्ट ने कॉल्ट रिवॉल्वर के लिए 1836 में आज ही के दिन पेटेंट लिया था।
  • रूस ने जार्जिया की राजधानी तिब्लिसी पर 25 फरवरी 1921 में कब्जा किया था।
  • पूर्व सोवियत संघ और जापान के बीच 1925 में आज ही के दिन राजनयिक रिश्ते कायम हुए थे।
  • जर्मनी पर 25 फरवरी 1945 को दूसरे विश्‍व युद्ध के दौरान टर्की ने युद्ध का ऐलान किया था।
  • नार्वे की राजधानी ओस्लो में 1952 में आज ही के दिन छठे शीतकालीन ओलंपिक खेलों का समापन हुआ था।
  • 25 फरवरी 1962 में हुए आम चुनाव में कांग्रेस पार्टी को जीत मिली थी।
  • मारिया कोराजोन अकीनो सन 1986 में आज ही के दिन फिलीपिंस की राष्ट्रपति बनने के साथ ही देश में तानाशाह फर्डिनांड मार्कोस का शासन भी अंत गया था।
  • सतह से सतह तक मार करने वाली भारत की प्रथम मिसाइल पृथ्वी का 1988 में आज ही के दिन सफल प्रक्षेपण किया गया था।
  • खाड़ी युद्ध में : इराक की एक मिसाइल ने 1991 में सउदी अरब में स्थित तकरीबन 30 के करीब अमेरिकी सैनिकों को मार डाला था।
  • भारत के साथ रूस की निचली संसद ड्यूमा द्वारा साल 2000 में द्विपक्षीय प्रत्यर्पण संधि का अनुमोदन किया गया था।
  • दीपा मेहता की फ़िल्म ‘वाटर’ को साल 2006 में आज ही के दिन ‘गोल्डेन किन्नारी’ पुरस्कार से नवाजा गया था।
  • सेंचुरियन बैंक ऑफ़ पंजाब व एच.डी.एफ.सी. के विलय के लिए 25 फरवरी 2008 में शेयर अनुपात को मंज़ूरी प्रदान की गई थी।
  • फ़िल्म ‘नौ कंट्री फ़ॉर ओल्ड मैन’ को सन 2008 में 80वें आस्कर एकेडमी में वर्ष की सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म से नवाजा गया था।
  • आईपीएल टूर्नामेंट के निदेशक के रूप में 25 फरवरी 2009 में पूर्व सैन्य अधिकारी धीरज मल्होत्रा नियुक्त हुए।

25 फ़रवरी को हुए जन्म लोगों के बारे में-

  • सन 1707 में आज ही के दिन प्रसिद्ध इतालवी नाटककार कार्लो गोल्दोनी का जन्म हुआ था।
  • सन 1894 में आज ही के दिन भारतीय धार्मिक नेता मेहर बाबा का जन्म हुआ था।
  • 25 फरवरी 1897 को भारत के प्रसिद्ध विद्वान, साहित्यकार और शिक्षा शास्त्री अमरनाथ झा का जन्म हुआ था।
  • सन 1925 में आज ही के दिन 25 फरवरी को नाइजीरिया के राष्ट्रपति सेहु शगारी का जन्म हुआ था।
  • सन 1948 में भारतीय अभिनेता डैनी डैनज़ोंग्पा का जन्म हुआ।
  • सन 1981 में आज ही के दिन भारतीय अभिनेता शाहिद कपूर का जन्म हुआ था।
  • सन 1994 में बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी उर्वशी रौतेलाका जन्म हुआ था।

25 फ़रवरी को हुए निधन के बारे में-

  • जर्मन पत्रकार पॉल जूलियस रॉयटर का निधन आज ही के दिन सन 1899 में हुआ था।
  • केरल के प्रसिद्ध समाज सुधारक मन्नत्तु पद्मनाभन का निधन आज ही 25 फरवरी को 1970 में हुआ था।
  • हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध गीतकार एस. एच. बिहारी का सन 1987 में आज ही के दिन निधन हुआ था।
  • ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डॉन ब्रैडमैन का साल 2001 में आज ही निधन हुआ था।
  • दक्षिण भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध निर्माता-निर्देशक बी. नागी रेड्डी का साल 2004 में निधन हुआ था।
  • हंस राज खन्ना, भारत के उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश का साल 2008 में आज ही के दिन निधन हुआ था।

ये भी पढ़े- 24 फरवरी का इतिहास, जाने आज के दिन कहाँ क्या हुआ था?

Motivational Quotes in Hindi प्रेरणादायी विचार जो आपकी जिंदगी बदलने में करेंगे मदद, जरूर पढ़े-

दोस्तों अगर आपको इस पोस्ट में दी गई आज के इतिहास के बारे कोई गलती या फिर अन्य कोई जानकारी जुडवाना चाहते है तो हमे कमेंट के माध्यम से बताए| हम जाँच के बाद इसमे सुधार करेंगे|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here