Home व्यवसाय Richest Indian Woman 2022 | जानिए कौन है भारत की सबसे अमीर...

Richest Indian Woman 2022 | जानिए कौन है भारत की सबसे अमीर महिला, अमीर महिला की लिस्ट

नमस्कार दोस्तों, नई ताजा सूचना के मुताबिक रोशनी नादर मल्होत्रा ने 84,330 करोड़ रुपए के साथ भारत की सबसे अमीर महिला के रूप में अपना स्थान बरकरार रखा है।  आपको बता दे वह एचसीएल टेक्नोलॉजीज की चेयरपर्सन है। आइए जानते है भारत की आमिर महिलाओ की लिस्ट।

Richest Child of the World: Wiki, Bio, Net Worth | दुनिया का सबसे अमीर बच्चा कौन है? और क्या करता है ?

Richest Indian Woman, Richest Woman in India, Roshni Nadar Malhotra Property, Richest Woman in India 2022, Richest Indian woman latest list, Richest Indian Woman list, Richest Indian Woman 2022

Richest Indian Woman 2022

एचसीएल टेक्नोलॉजीज की चेयरपर्सन रोशनी नाडर मल्होत्रा (Roshni Nadar Malhotra) भारत की सबसे अमीर महिला बानी हुई है। वर्ष 2021 में उनकी कुल सम्पति 54 प्रतिशत बढ़कर 84,330 करोड़ रूपये हो गई है। वही जारी रिपोर्ट के अनुसार 59 वर्षीय फाल्गुनी नायर (Falgunu Nair) की सम्पति में 2021 के दौरान 963 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई और वह भारत की दूसरी धनी महिला है।

Richest Indian Woman List in 2022

एचसीएल टेक्नोलॉजीज के को-फाउंडर शिव नाडर की बेटी रोशनी नाडर मल्होत्रा (Roshni Nadar Malhotra) सबसे अमीर महिला है। वही दूसरे नंबर पर 59 वर्षीय फाल्गुनी नायर भारत की अमीर महिला की सूची में शामिल है। वही बायोकॉन की किरण मजूमदार शॉ की कुल सम्पति में 21 प्रतिशत की गिरावट आई जिसके बाद वह अब देश की तीसरी सबसे धनी महिला है।

भारत की जीडीपी में 2 प्रतिशत की हिस्सेदारी

कोटक प्राइवेट बैंकिंग-हुरुन लिस्ट में  100 महिलाओं की कुल सम्पति 2021 में 53 प्रतिशत बढ़कर 4.16 लाख करोड़ रुपये हो गई। आपको बता दे यह साल 2020 में 2.72 लाख करोड़ रूपये थी। यह सारी महिलाएँ भारत की सकल घरेलु उत्पाद यानि जीडीपी में 2 प्रतिशत का योगदान देती है।

दिल्ली एनसीआर की सबसे ज्यादा महिला लिस्ट में शामिल

आपको बता दे कोटक प्राइवेट बैंकिंग-हुरुन लिस्ट द्वारा जारी किये गए लिस्ट में 100 महिलाओं में 25 महिलाए दिल्ली एनसीआर की है इसके बाद मुंबई की 21 महिलाएं और तीसरे नंबर पर हैदराबाद की 12 महिलाएं शामिल है।

किन सेक्टर में है अमीर महिलाएं

भारत की धनी महिलाओं के उद्योगों की बात करे तो इसमें सबसे ज्यादा 12 महिलाएं दवा क्षेत्र से है, 11 स्वास्थ्य देखभाल क्षेत्र से है। वही 9 महिलाएं उपभोक्ता वस्तुओं के क्षेत्र से जुडी हुई है। अपोलो हॉस्पिटल एंटरप्राइज की चार महिलाओं ने भी इस सूची में अपनी जगह बनाई है। वही इस सूची में शामिल सबसे काम उम्र की महिला की बात करे तो वह भोपाल स्थित जेटसेटगो की कनिका टेकरीवाल (33 वर्ष)  ने अपना स्थान बनाया है।

5 Richest Actors of Hollywood Industry in Hindi & हॉलीवुड के सबसे अमीर एक्टर्स, कमाई जानकर हो जाएंगे हैरान !

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here