Home व्यवसाय LPG गैस सिलेंडर की कीमतों में हुई बढोतरी, जाने आपके शहर में...

LPG गैस सिलेंडर की कीमतों में हुई बढोतरी, जाने आपके शहर में अब कितने का मिलेगा सिलेंडर

LPG गैस सिलेंडर की कीमतों में हुई बढोतरी, जाने आपके शहर में अब कितने का मिलेगा सिलेंडर: LPG गैस सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी कर दी गई है| राजधानी दिल्ली में सब्सिडी वाले रसोई गैस की कीमत में 28 पैसे का इजाफा जबकि बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत में 6 रूपये की बढ़ोतरी हुई है| सपनों नगरी मुंबई में भी गैस की कीमतें बड़ी है| यहाँ सब्सिडी वाले गैस की कीमत में 29 पैसे और बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर में 6 रूपये की बढ़ोतरी हुई है|

LPG गैस सिलेंडर की कीमतों में हुई बढोतरी, जाने आपके शहर में अब कितने का मिलेगा सिलेंडर

गैस सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में रसोई गैस की नई कीमत 712.5 रुपए (14.2 किलोग्राम सिलेंडर) हो गई है। जबकि कोलकाता में 738.5 रुपए, मुंबई में 684.5 रुपए और चेन्नई में 728 रुपए प्रति सिलेंडर हो गई है। ये कीमत बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर की है| ये जानकारी आईओसी की वेबसाइट के मुताबिक है, जो इंडेन ब्रांड के नाम से देशभर में एलपीजी गैस उपलब्ध कराती है।


वहीं दूसरी ओर सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत राजधानी दिल्ली में 496.14 रुपए, कोलकाता में 499.29 रुपए, मुंबई में 493.86 रुपए और चेन्नई में 484.02 रुपए है। नई कीमते 1 मई से लागू हो गई हैं। पिछले महीने भी गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी हुई थी। जिसके बाद सब्सिडी वाला सिलेंडर 5 रुपए महंगा हो गया था, जबकि बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत में 25 पैसे की वृद्धि हुई थी।

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट, 16 जवान शहीद

देश में इस समय चुनावी माहौल है और ऐसे में रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में इजाफा होना सत्ता पक्ष पार्टी के लिए चुनाव को थोड़ा नुकसान दायक भी साबित हो सकता है| विपक्षी पार्टी रसोई गैस की बड़ी कीमतों को इन चुनाव में बड़ा मुद्दा बना सकती है| रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी की वजह से कई चीजों के दाम में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here