Home व्यवसाय लगातार दूसरे महीने बढ़े LPG सिलेंडर के दाम

लगातार दूसरे महीने बढ़े LPG सिलेंडर के दाम

लगातार दूसरे महीने बढ़े LPG सिलेंडर के दाम: विमान ईंधन के प्राइस में आज सोमवार को एक प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है| वैश्विक स्तर पर कीमतों में बढ़ोतरी के बाद लगातार दूसरे महीने विमान ईंधन की कीमतों में उछाल देखा गया है| सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों की मूल्य के बारे में जारी अधिसूचना के अनुसार दिल्ली में एटीएफ की दर में 1.07 प्रतिशत या 677.1 रुपए प्रति किलोलीटर की वृद्धि की गई है। नयी दर बढ़कर 63,472.22 रुपए प्रति किलोलीटर हो गए है।

लगातार दूसरे महीने बढ़े LPG सिलेंडर के दाम

इससे पहले पहली मार्च महीने में एटीएफ का मूल्य 8.1 प्रतिशत या 4,734.15 रुपए प्रति किलोलीटर बढ़ा था। इसी के साथ ही बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम के रसोई गैस सिलेंडर के दाम भी पांच रुपए बढ़कर 706.50 रुपए प्रति सिलेंडर तक पहुँच गए है।

एक महीने के अंदर एलपीजी की कीमतों में दूसरी बार बढ़ोतरी दर्ज की गई है| एक मैच को रसोई गैस के दाम में 42.5 रुपए प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी| ऐसा माना जा रहा है की एटीएफ की कीमतों में बढ़ोतरी से पहले ही नकदी की समस्या झेल रही विमानन कंपनियों की परेशानी बढ़ सकती है| कस्टमर को एक साल में सब्सिड़ी वाले 12 सिलेंडर मिलते है|

12 से अधिक सिलेंडर लेने पर उपभोक्ता को कोई सब्सिडी नहीं मिलतीहै | सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर का दाम 495.86 रुपए प्रति सिलेंडर है। इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है। इसी के साथ सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत बेचे जाने वाले केरोसिन के दाम मामूली बढ़कर 32.24 रुपए से 32.54 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here