Home अजब गजब खाना खाने से पहले, खाना खाते समय, और खाना खाने के बाद...

खाना खाने से पहले, खाना खाते समय, और खाना खाने के बाद किन-किन बातो का ध्यान रखे ?

दोस्तो आज हम आपको बताने वाले हैं कि खाना खाने से पहले, खाना खाते समय और खाना समाप्त करने पर कौन से नियम का पालन करना चाहिए। हिन्दू धर्म के हिसाब से आज की जानकारी देने जा रहे हैं। जानकारी शुरू करने से पहले आपको बताना चाहते हैं कि खाना बड़े ही नसीब वालो को मिलता है। अगर आपको भी 2 वक़्त की रोटी मिल जाती है तो ऊपर वाले का धन्यवाद करना चाहिए। चलिए दर्शकों के साथ में आज की जानकारी का शुभारंभ करते हैं। सबसे पहले तो हमेशा खाना खाने के पहले अच्छे से हाथ धो लेना चाहिए।

What are the things to keep in mind before eating food, while eating, and after eating food in Hindi | खाना खाने से पहले, खाना खाते समय, और खाना खाने के बाद किन-किन बातो का ध्यान रखे ?

खाना शुरू करने से पहले के नियम | Rules Before Start Eating in Hindi

पहला कौर मुह में जाने से पहले दोनों हाथ जोड़कर ईश्वर को धन्यवाद कहना चाहिए। इसके बाद खुद खाने से पहले एक गिराई चिड़िया के लिए और एक गिराई कुत्ते या फिर गाये के लिए निकाल कर रखनी चाहिए। खाना तभी शरू करना चाहिए जब बाकी सब लोग भी शुरू कर दे। खाना हमेशा डाइनिंग टेबल पर खाना चाहिए। बिस्तर पर बैठकर खाना अशुभ माना जाता है। आप चाहे तो जमीन पर दरी बिछाकर बैठ सकते हैं।

खाना खाते समय किन बात का ध्यान रखना चाहिए | What to keep in Mind While Eating Food

हमेशा खाना धीरे धीरे चबा कर खाना चाहिए, ऐसा इसलिए बोलते हैं कि हमारे मुह में 32 दाँत होते हैं और हर एक निवाले को 32 बार चबाना चाहिए। बीच बीच मे अपने दोस्तो या फिर रिश्तेदार से भी पूछना चाहिए कि क्या आप सब्जी या रोटी लेना चाहते हैं। अगर खाना खाते समय किसी को खासी या फिर हिचकी आती है तो उन्हें पानी भर के देना चाहिए। खाना खाते समय ज्यादा बात नहीं करनी चाहिए। खाना हमेशा थोड़ा कम खाना चाहिए ताकि दूसरों के लिए भी थोड़ा बच जाए।

खाना समाप्त करने पर कौन से नियम का पालन करना चाहिए | What rules should be followed when finishing a meal?

खाना खाने के बाद सबकी थाली कटोरी और चम्मच उठाना चाहिए। चाहे सामने वाला आपसे छोटा हो या बड़ा हर किसी के साथ में ऐसा ही व्यवहार करना चाहिए। अगर खाना खाने के बाद आपको प्यास लगती है तो थोड़ा रुक कर पानी पीना चाहिए। खाना खाने के बाद थोड़ी सौफ या फिर पपीते जैसे फल का सेवन करना चाहिए। ऐसा करने से खाना हजम हो जाता है। खाना खाने के बाद तुरंत बिस्तर पर जाकर नही लेटना चाहिए। थोड़ी देर घर के बाहर या फिर घर मे ही 5 से 10 मिनट तक चक्कर लगाने चाहिए।

आशा करते हैं कि आज की जानकारी आपके काफी काम आयी होगी। आप चाहे तो हमारी बातो को आज से ही फॉलो कर सकते हैं। यह जानकारी सबके लिए बनाई गई है। किसी भी धर्म के लोग इन बातों का पालन कर सकते हैं। आपको आज की जानकारी कैसी लगी हमे कमेंट करे। जानकारी पड़ने के लिए आप सभी का धन्यवाद।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here