Home अजब गजब Most Famous and Historical Places of Haryana in Hindi – हरियाणा की...

Most Famous and Historical Places of Haryana in Hindi – हरियाणा की ये हैं सबसे प्रसिद्ध और ऐतिहासिक जगहें, घूमने का बना सकते हैं प्लान

नमस्कार दोस्तो आज हम आपको हरियाणा में घूमने वाले 5 ऐतहासिक जगहों के बारे में बताने वाले हैं। जैसे अन्य राज्य में घूमने और इतिहास जानने के लिए अनगिनत जगह होती है ठीक इसी प्रकार हरियाणा में भी 5 ऐसी प्रसिद्ध जगह है जिसके बारे में आज हम चर्चा करने वाले हैं। हमारी आज की लिस्ट में पहला नाम आता है गुजरी महल का। गुजरी महल हरियाणा के हिसार में स्थित एक ऐतहासिक स्थान है। फिरोजशाह तुगलक द्वारा इस महल का निर्माण करवाया गया था। अन्य इमारतों की तरह गुजरी महल भी प्यार की निशानी है। रानी गुजरी की याद में इसे बनवाया गया था।

These are the most famous and historical places of Haryana Details in Hindi - हरियाणा की ये हैं सबसे प्रसिद्ध और ऐतिहासिक जगहें, घूमने का बना सकते हैं प्लान तो पढ़े लेख

Most Famous and Historical Places of Haryana in Hindi

अब हम बात कर रहे है मटिया किला के बारे में। हरियाणा के पलवल में स्थिति यह एक इतिहासिक स्थान है। इस किले के अंदर काफी सारे मकबरे बने हुए हैं।
तीसरे स्थान पर हम बात कर रहे हैं कोस मीनार के बारे में। कोस मीनार करनाल में मौजूद एक बेहतरीन स्थान है। इसकी खासियत यह है कि यह ऐतहासिक होने के साथ साथ खूबसूरत भी है। अब हम बात करने वाले हैं, नारनैल जिले के जल महल के बारे में। जल महल का निर्माण शाह कुली खान द्वारा करवाया गया था।

पानीपत के दूसरे युद्ध के बाद इस महल का निर्माण किया गया था। काबुली बाग भी एक बेहतरीन जगह है जोकि पानीपत में स्थित है। इसका निर्माण बाबर द्वारा करवाया गया था। काबुली बाग का निर्माण भी पानीपत के पहले विजय के बाद बनवाया गया था। बाबर ने इसका निर्माण बेगम की याद में करवाया है। क्या आपको इन 5 इतिहासिक जगह के बारे में मालूम था। अगर आपका जवाब है हा तो हमे कमेंट में YES लिखकर भेजे। इसके अलावा अगर आपको कोई अन्य स्थान के बारे में जानकारी है तो आप हमारे साथ में साझा कर सकते हैं।

आज आपको हरियाणा के 5 प्रमुख स्थानों के बारे में जानकारी दी गई है। इन 5 स्थानों के नाम है गुजरी महल, मटिया किला, कोस मीनार, जल महल और काबुली बाग। आपको ये जानकारी कैसी लगी है हमे जरूर कमेंट करे। साथ ही साथ #share का इस्तेमाल करते हुए इसे ज्यादा से ज्यादा साझा करें। हमारी हिंदी जानकारी पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here