Home अजब गजब सुरसा गुफा का इतिहास क्या है ? | Mehandipur Balaji Surasa Gupha...

सुरसा गुफा का इतिहास क्या है ? | Mehandipur Balaji Surasa Gupha (Cave) History in Hindi

ननमस्ते दोस्तो आज के लेख में हम सुरसा गुफा के बारे में बात करने वाले हैं। यह गुफा भी बालाजी मंदिर के नजदीक ही बनी हुई है। सुरसा गुफा हम रामायण में देख सकते हैं। इसका लेना देना रामायण कहानी से जुड़ा हुआ है। सुरसा गुफा में जैसे ही हम प्रवेश करते हैं तो सबसे पहले एक जाली का गेट देखने को मिलता है। गेट से थोड़ा आगे बढ़ते ही एक अंजनी माता की प्रतिमा बनी हुई है। अंजनी माता अपनी गोद मे हनुमान जी को खाना खिलाते हुए नजर आती है। इस गुफा में कई प्रकार की प्रतिमा देखने को मिल सकती है। गुफा के अंदर आपको रामायण का चरित्र देखने को मिल सकता है।

मेहंदीपुर बालाजी मंदिर के बारे में पूरी जानकारी | Complete Information About Mehandipur Balaji Temple in Hindi

सुरसा गुफा का इतिहास क्या है ? | Mehandipur Balaji Surasa Gupha (Cave) History in Hindi, Facts in Hindi

Mehandipur Balaji Surasa Gupha (Cave) History in Hindi

आज आपको सुरसा गुफा के अंदर का सबकुछ बताया जा रहा है। ईस गुफा में सूर्य को निगलते हुए हनुमान जी का चित्र भी देखने को मिल सकता है। गुफा के बीचों बीच एक राम दरबार भी देखने को मिल सकती है। इस गुफा को सुगरीफ गुफा भी कह सकते हैं। इस चित्र में सुगरीफ के भाई बाली को मारने की झांकी देखने को मिल सकती है। इस से थोड़ा आगे बढ़ने पर केवट की नाव पर राम, लक्ष्मण और सीता बैठे हुए नजर आते हैं। नाव के केव्वाईया केवट भी दिखाई देते हैं। थोड़ा आगे बढ़कर विष्णु जी की प्रतिमा भी दिखाई देती है।

इसके अलावा एक दीवार पर सिर्फ राम और सीता भी दिखाई देते हैं। ब्रह्मा जी के प्रतिमा भी दिखाई देती है, और इसके साथ साथ रामायण के रचना करने वाले वाल्मीकि भी दिखाई देते हैं। ध्यान मगन हुए हनुमान जी भी दिखाई देते हैं। गुफा के अंत मे मा दुर्गा की प्रतिमा भी दिखाई देती है। गुफा के द्वार कभी खुला रहता है कभी बंद रहता है। यहाँ की प्रतिमा काफी अदभुत कलाकार द्वारा बनाई गई है। कई बार यह प्रतिमा ऐसा लगता है कि अभी बोल उठेगी। आप भी इस गुफा के दर्शन जरूर कर सकते हैं। पर्यटक स्थल के मामले में भी यह जगह काफी अच्छी है। अगर आप घर बैठे हैं तो घर बैठे लेख में दी गयी कुछ तसवीर देख सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here