Home मनोरंजन The Girl On The Train Remake First Look: खून में लथपथ परिणीति...

The Girl On The Train Remake First Look: खून में लथपथ परिणीति चोपड़ा का फर्स्ट लुक

The Girl On The Train Remake First Look: खून में लथपथ परिणीति चोपड़ा का फर्स्ट लुक :- एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा स्टारर मूवी द गर्ल ऑन द ट्रेन का फर्स्ट लुक जारी कर दिया है। फिल्म द गर्ल ऑन द ट्रेन की रीमके का फर्स्ट पोस्टर रिलीज हो गया है। फिल्म के पहले पोस्टर में परिणीति चोपड़ा खून में लथपथ नजर आ रही है। हाल ही में परिणीति चोपड़ा जबरिया जोड़ी में नजर आई थी और अब यह उनकी अपकमिंग मूवी है जिसका फर्स्ट लुक आज सामने आया है।

बता दें की यह फिल्म हॉलीवुड स्टार एमिलि ब्लंट की फिल्म द गर्ल ऑन द ट्रेन की हिंदी रीमेक है, जिसमें परिणीति चोपड़ा लीड रोल में नजर आएँगी। फिल्म के निर्माताओं ने परिणीति चोपड़ा के किरदार पर से पर्दा उठा दिया है। इस फिल्म को रिभु दासगुप्ता डायरेक्ट कर रहे है। इस फिल्म में परिणीति चोपड़ा के अलावा आदिति राव हैदरी, कीर्ति कुल्हाड़ी और अविनाश तिवारी भी मुख्य भूमिका में होंगे।

The Girl On The Train Remake First Look

 

View this post on Instagram

 

Parineeti Chopra’s first look from the #Hindi remake of #TheGirlOnTheTrain… The film – not titled yet – is being filmed in #UK… Costars Aditi Rao Hydari, Kirti Kulhari and Avinash Tiwary… Directed by Ribhu Dasgupta… Produced by Reliance Entertainment.

A post shared by Taran Adarsh (@taranadarsh) on

फिल्म द गर्ल ऑन द ट्रेन से जो लुक परिणीति चोपड़ा का सामने आया है वह आपके होश उड़ा देगा। फिल्म से परिणीति के दो लुक सामने आए हैं, जिसके पहले लुक में जहां परिणीति बाथरूम में नजर आ रही हैं और उनके माथे पर गहरी चोट लगी दिख रही है और वो खून में लथपथ नजर आ रही हैं।

द गर्ल ऑन द ट्रेन का फर्स्ट लुक

वहीं दूसरी फोटो में परिणीति चोपड़ा फॉर्मल लुक में ब्लैक कोट पहने दिख रही हैं, हालांकि इस फोटो में भी परिणीति काफी परेशान और नशे में धु्त्त दिखाई दे रही है, उनके बाल बिखरे और आंखों में काजल फैला हुआ नजर आ रहा है. फिल्म से सामने आया परिणीति का दोनों ही लुक सस्पेंस से भरपूर है। सोशल मीडिया पर लोग परिणीति के इस अवतार को देखा अपने-अपने अंदाज में कमेंट कर जमकर तारीफ कर रहे है।

फिल्म द गर्ल ऑन द ट्रेन बॉक्स ऑफिस पर कब रिलीज होगी अभी इस बारे में कोण जानकारी मेकर्स की तरफ से नहीं दी गई है। फिल्म के पोस्टर को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है की फिल्म का टीजर और ट्रेलर बड़ा ही धांसू रहने वाला है। ऐसी उम्मीद है की इस फिल्म में काफी सस्पेंस देखने को मिलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here