Home विश्व अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में बम विस्फोट 40 की मौत, 140 घायल,...

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में बम विस्फोट 40 की मौत, 140 घायल, तालिबान ने ली हमले की जिम्मेदारी

Kabul Bomb Blast Live Update News: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक ज़ोरदार बम धमाका हुआ| यह धमाका शनिवार को मध्य काबुल के सिदारत स्क्वेयर के नजदीक हुआ| विस्फोट इतना भयानक था की इसमें लगभग 40 लोगो की जान चले गयी वही 140 से ज्यादा लोगो के घायल होने की खबर है| खबरों की माने तो एक एम्बुलेंस के माध्यम से इस घटना को अंजाम दिया गया| इस एम्बुलेंस में बम होने खबरे है| इस धमाके में भरी संख्या में सम्पति को नुकसान हुआ है| एक चश्मदीद मोहम्मद मुस्तफा ने ने बताया की हमे अचानक एक जोर दर आवाज़ सुनाई दी| फिलहाल इस इलाके को पूरी तरह से सील कर दिया गया|

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में बम विस्फोट 40 की मौत, 140 घायल, तालिबान ने ली हमले की जिम्मेदारी

सुरक्षाकर्मियों ने पूरे इलाके को अपने कब्ज़े में ले लिया है| इस हमले की जिम्मेदारी आतंकवादी संगठन तालिबान ने ली है| सांसद मीरवाइज यासिनी ने इस हमले को अपनी आँखों से देखा| उन्होंने बताया की पुलिस चेकपॉइंट पर चेकिंग में खड़ी एम्बुलेंस में अचानक से धमाका हुआ| उन्होंने बताया धमाके के तुरंत बाद उन्होंने काफी संख्या में लोगो को जमीन पर पड़ा पाया | पब्लिक हेल्थ मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा की घायलों को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया| आंतरिक मंत्रालय के उप प्रवक्ता नसरत रहिमी ने कहा की सुसाइड बॉम्बर इस हमले को अंजाम देने के लिए एंबुलेंस का इस्तेमाल किया ताकि वह पुलिस की जाँच से बच सके| वह पहले चेकपॉइंट को तो पार कर गया, लेकिन दूसरे चेकपॉइंट तक पहुंचने तक उसकी पहचान कर ली गई| तभी उसने अपने आप को उड़ा लिया|

 

ये भी पढ़े- चीन में मुँह के अंदर फटी iPhone की बैटरी, आस-पास मचा हड़कंप

गुड़गाँव: युवती को कार में से खींच कर गैंगरेप, बंदूक की नोक पर पति और देवर को बनाया बंधक

बता दें की इस शहर की आबादी 50 लाख है और पिछले कुछ सालो से यह शहर आतंकियों के निशाने पर है| बता दें की 20 जनवरी को तालिबान के द्वारा काबुल में स्तिथ एक आलिशान होटल को निशाना बनाया गया था| जिसमे 14 विदेशियों समेत 20 से अधिक लोगो की जान चली गई थी तथा दर्जन भर लोग घायल हो गए थे| इस हमले में बच्चे और महिलाओं को काफी चोट आई| इसी इलाके में अफगान गृह मंत्रालय की पुरानी ईमारत भी है|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here