Home विश्व कजाकिस्तान में चलती बस में आग लगने से बस में सवार 52...

कजाकिस्तान में चलती बस में आग लगने से बस में सवार 52 लोगो की मौके पर मौत

कजाकिस्तान में एक यातायात बस में गुरुवार को अचानक आग लग गई, जिस समय यह आग लगी उस समय बस में 52 लोग सवार थे, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई| मध्य एशियाई देश के आपात सेवा मंत्रालय ने यह खबर साँझा की| अभी आग लगने के कारणों के बारे में पता नहीं चल पाया है| अपने आधिकारिक बयान में मंत्रालय ने कहा की 18 जनवरी को सुबह तकरीबन 10:30 बजे एक यात्री बस में आग लगी| बस में कुल 55 लोग थे, जिनमे दो चालक थे| बयान में बताया गया की किसी तरह पाँच यात्रियों को बचाया गया है, जिनका चिकित्सा उपचार किया जा रहा है| बाकि सभी लोगो की घटना स्थल पर ही मौत हो गई| आपात सेवा मंत्रालय के अधिकारी रूसलान इमानकुलोव के मुताबिक,बस चालक ने जानकारी दी की यात्रा कर रहे यात्री उजबेक के नागरिक थे| उन्होंने बताया की आग लगते ही तेजी से पूरी बस में फैल गई|

कजाकिस्तान में चलती बस में आग लगने से बस में सवार 52 लोगो की मौके पर मौत

रूसी और कजाख मीडिया में इस घटना का एक वीडियो भी प्रसारित किया गया है जिसमे देखा जा सकता है की कैसे एक बर्फीले ढलान पर खड़ी बस से गहरा धुआं निकल रहा है| बस चाँद मिनटों में जल कर राख हो जाती है| मंत्रालय ने बस की पहचान हंगरी में निर्मित ‘इकारस’ वाहन के रूप में की है| पूर्व सोवियत देशो में इस समय भी इकारस वाहन का प्रयोग किया जाता है| जबकि यह वाहन काफी दशक पुराने है फिर भी| यह बस रूसी शहर समारा से दक्षिणी कजाखस्तान के शिमकेन्द की ओर जा रही थी|

ये भी पढ़े- अमेरिका के कैलिफोर्निया में कार डिवाइडर से टकराकर घुसी बिल्डिंग की दूसरी मंजिल में

10 साल से लापता युवक का पाकिस्तान की जेल में बंद होने की मिली जानकारी

आपको बता दें की कुछ दिन पहले ही पेरू में ‘डेविल्स कर्व’ के नाम से दुर्घटना संभावित क्षेत्र में एक ट्रक से बस टकराने के कारण पहाड़ी से नीचे खाई में गिर गई थी| इस हादसे में 48 लोगो ने अपनी जान गवाई| अधिकारियों ने बताया की यह बस हुआचो से 55 यात्रियों को लेकर लीमा की तरफ आ रही थी| इसी बीच यह घटना घटी| बस पहाड़ी से 100 मीटर नीचे गिर कर समुद्र किनारे चट्टानों से टकराकर पलट गई| गृह मंत्रालय ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से इस घटना में 48 लोगो के मारे जाने की पुष्टि की थी|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here